• 16/11/2022

BREAKING : IAS समीर विश्नोई की जमानत खारिज, रहना होगा जेल में ही

BREAKING : IAS समीर विश्नोई की जमानत खारिज, रहना होगा जेल में ही
Spread the love

IAS समीर विश्नोई की जमानत याचिका बुधवार को खारिज हो गई है। रायपुर की विशेष अदालत ने वकीलों की तमाम दलीलों को सुनने के बाद विश्नोई को जमानत देने से इंकार कर दिया। रायपुर कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद अब उनके वकील हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

बुधवार को समीर विश्नोई की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें उनके वकीलों ने दलील दी कि बेंगलुरु में दर्ज केस के आधार पर विश्नोई के खिलाफ कार्रवाई की गई है उस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। वकीलों ने कहा कि जब मूल एफआईआर पर हाईकोर्ट ने स्टे दिया है तो उससे संबंधित तमाम कार्रवाईयां रुक जानी चाहिए। हालांकि अदालत उनके तर्क से बिल्कुल सहमत नहीं हुआ और जमानत देने से इंकार कर दिया।

आपको बता दें ईडी की टीम ने 11 अक्टूबर को प्रदेश भर में छापामार कार्रवाई की थी। जिसमें कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, उनके रिश्तेदारों और IAS अफसरों समीर विश्नोई, जेपी मौर्य, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के साथ ही कई कारोबारियों शामिल हैं। इस मामले में ईडी की टीम ने समीर विश्नोई के ठिकानों से 47 लाख रुपये कैश और करोड़ों के जेवरात बरामद किए थे।

मामले में ईडी ने समीर विश्नोई सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने उन्हें 8 और फिर 6 दिन की ईडी को रिमांड को सौंप दिया था। रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। विश्नोई इस वक्त रायपुर की जेल में बंद हैं।

Related post

साय सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रहा स्वास्थ्य तंत्र, चिकित्सा शिक्षा और इलाज की सुविधाओं को मिली नई रफ्तार

साय सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रहा स्वास्थ्य…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से…
उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण…

Spread the loveधमतरी की बेटी ने कौशल विकास के दम पर रची सफलता की नई इबारत, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी…
छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम…

Spread the loveराष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर…