• 16/11/2022

ड्राइवर ने नाबालिग से की अश्लील बातें और छेड़छाड़, तेज रफ्तार ऑटो से लड़की ने लगाई छलांग

ड्राइवर ने नाबालिग से की अश्लील बातें और छेड़छाड़, तेज रफ्तार ऑटो से लड़की ने लगाई छलांग
Spread the love

महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां ऑटो में बैठी एक नाबालिक से चालक ने छेड़छाड़ की. जिससे बचने के लिए नाबालिक लड़की ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी. जिससे लड़की के सिर में गंभीर चोट आई है. नाबालिग को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छेड़छाड़ की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

दरअसल, पूरा मामला औरंगाबाद के क्रांति चौक का बताया जा रहा है. फिलहाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर लिया है. वहीं कई सीसीटीवी को खंगालते हुए महज चंद घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि नाबालिग 13 नवंबर को अपना ट्यूशन खत्म कर ऑटो से घर आ रही थी. इसी दौरान चालक ने चलते ऑटो में छेड़छाड़ शुरू कर दी.

चालक ने लड़की से अश्लील बातें और छेड़छाड़ की जिसके बाद लड़की को समझ में आया कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है तो उसने औरंगाबाद के सिल्ली खाना परिसर में चलते हुए ऑटो से छलांग लगा दी.

गिरफ्तार आरोपी ऑटो ड्राइवर का नाम सय्यद अकबर सय्यद हमीद है. उसके खिलाफ पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Related post

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा…

Spread the love00 माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार 00 माँ की महिमा पर साझा किया भावपूर्ण वीडियो…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध…

Spread the love00 सेवा संकल्प अभियान विशेष लेख : विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा अब केवल…
नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विस अध्यक्ष सिंह और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में होगा आयोजन

नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत, विस…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, आत्मीयता और पारंपरिक तिहारों की मिठास को सहेजने के उद्देश्य से नवा रायपुर में…