• 16/11/2022

CG के इस जिले में आंदोलन के मूड में 6 पंचायत के ग्रामीण, जानिए क्या है बड़ी वजह…

CG के इस जिले में आंदोलन के मूड में 6 पंचायत के ग्रामीण, जानिए क्या है बड़ी वजह…
Spread the love

धमतरी जिले के नवीन तहसील कुकरेल में जोडने से अरौद, भोयना सहित 6 ग्राम पंचायत के लोग नाराज हो गए हैं. आपात्ति के बाद भी उनके गांव को जोडा गया है. ऐसे में अब सभी गांव के लोग धमतरी तहसील में ही यथावत रखने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन करने की बात कह रहे हैं.

दरअसल, राज्य सरकार ने उप तहसील कुकरेल को पूर्ण तहसील बनाया है. जिसमें धमतरी तहसील से लगे जंवरगांव, अरौद, लीलर, भोयना, मथुराडीह और भंवरमरा को जोड़ा गया है. जिसका शुरू से ही ग्रामवासी विरोध कर रहे थे.

ग्रामीणों ने बताया की पहले उनका गांव धमतरी तहसील में था, लेकिन अब कुकरेल तहसील में जोड देने से ग्रामीणों को आने जाने में लंबी दूरी तय करना होगा. जिससे ग्रामीणों को परेशानी होगी. इसके साथ ही और भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

सभी गांव के सरपंचों ने अपने गांव को यथावत धमतरी तहसील में रखने की मांग कर रहे हैं. बहरहाल, परीक्षण के बाद प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजने की बात जिला प्रशासन कह रहा है.

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…