• 17/11/2022

सांसद की कार ने मासूम बच्चे को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

सांसद की कार ने मासूम बच्चे को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Spread the love

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के नौदा में तृणमूल सांसद अबू ताहिर खान की कार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई. ये घटना उस वक्त की है, जब बहरामपुर आते समय बच्चे को सांसद की कार ने टक्कर मार दी थी. गंभीर रूप से घायल बच्चे की मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लाने के बाद मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: CG के इस जिले में आंदोलन के मूड में 6 पंचायत के ग्रामीण, जानिए क्या है बड़ी वजह… 

दरअसल, बच्चा अपनी मां के साथ बैंक आया था और रोड क्रॉस कर रहा था, इसी दौरान सांसद की गाड़ी की चपेट में आ गया. इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं.

इसे भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: महिला के साथ ये कैसा अन्याय..? कुष्ट रोग के चलते बुजुर्ग को नहीं मिल रहा सरकारी राशन 

बताया जा रहा है कि घटना के बाद अस्पताल पहुंचे बच्चे के माता-पिता ने हंगामा शुरू कर दिया. वे डॉक्टर के सामने ही बिलखने लगे. हादसे को लेकर सांसद अबू ताहिर खान ने कहा कि यह दुर्घटना उनके सामने ही हुई. बच्चा अचानक से कार के सामने आ गया. हम उसे अस्पताल भी ले गए. सब कुछ मेरे सामने हुआ. शायद उसे दिमाग पर चोट आई थी.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ने नाबालिग से की अश्लील बातें और छेड़छाड़, तेज रफ्तार ऑटो से लड़के ने लगाई छलांग 

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…