• 20/11/2022

SEX Racket : राजधानी के एक और फाइव स्टार होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ाया, विदेशी कॉलगर्ल सहित 3 लड़कियां पकड़ाई

SEX Racket : राजधानी के एक और फाइव स्टार होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ाया, विदेशी कॉलगर्ल सहित 3 लड़कियां पकड़ाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाइव स्टार होटल इन दिनों जिस्म फरोशी का अड्डा बने हुए हैं। पुलिस ने एक फाइव स्टार होटल में छापेमारी कर एक विदेशी कॉलगर्ल सहित 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने दलाल के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के फाइव स्टार होटल वी डब्ल्यू कैन्योन का है। पुलिस के मुताबिक मुखबीर द्वारा सूचना मिली की एक दलाल द्वारा देह व्यापार के लिए 3 लड़कियों को अग्रसेन धाम स्थित वी डब्ल्यू कैन्योन में रुकाया गया है।

सूचना के बाद पुलिस की टीम ने होटल VW Canyon में दबिश दी। चेकिंग के दौरान 3 लड़कियां 3 अलग-अलग कमरे में ठहरी हुई थी। जिनमें एक लड़की उज्बेकिस्तान(रशियन) तथा 2 लड़कियां पंजाब की थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ पर लड़कियों ने बताया कि उन्हें एक दलाल द्वारा होटल में बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।

मामले में पुलिस ने आरोपी दलाल टिकरापारा निवारी धरम उर्फ राहुल के खिलाफ धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है l आरोपी दलाल फरार बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस होटल के मैनेजर से भी पूछताछ कर रही है।

होटल हयात में पकड़ाई थी दर्जन भर लड़कियां

आपको बता दें इससे पहले जुलाई में एक और फाइव स्टार होटल “होटल हयात” में पुलिस ने छापा मारकर 11 लड़कियों के अलावा दलाल को भी गिरफ्तार किया था। इन लड़कियों को भी अलग-अलग राज्यों से जिस्म फरोशी के लिए ही लाया गया था।

सेक्स रैकेट : राजधानी के फाइव स्टार होटल हयात में चल रहा था हाई प्रोफाइल जिस्मफरोशी का धंधा, 11 लड़कियों सहित दलाल गिरफ्तार

 

 

Related post

डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल

डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव…

Spread the loveo शर्मा ने हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैयालाल की का जयघोष कर उत्सव का उल्लास और भी बढ़ा दिया कवर्धा। डिप्टी सीएम…
झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए, राजनीतिक बयानबाजी से सच नहीं बदलता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों…

Spread the loveकांग्रेस की राजनीति का पुराना चरित्र ‘फूट डालो और राज करो’, जहां जाते हैं वहां गुटबाजी करते हैं :…
राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी…..

राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय…

Spread the loveरायपुर: राज्यपाल  रमेन डेका शिक्षक दिवस के अवसर पर एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में…