• 24/07/2022

सेक्स रैकेट : राजधानी के फाइव स्टार होटल हयात में चल रहा था हाई प्रोफाइल जिस्मफरोशी का धंधा, 11 लड़कियों सहित दलाल गिरफ्तार

सेक्स रैकेट : राजधानी के फाइव स्टार होटल हयात में चल रहा था हाई प्रोफाइल जिस्मफरोशी का धंधा, 11 लड़कियों सहित दलाल गिरफ्तार

Follow us on Google News

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। तेलीबांधा थाना इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल हयात में पुलिस ने दबिश देकर दलाल सहित 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियां देश के अलग अलग राज्यों से जिस्मफरोशी के लिए होटल हयात लाई गई थी।

इसे भी पढ़ें SEX रैकेट : विदेशी लड़कियों से यहां करा रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा, 10 Foreigner को छुड़ाया

पुलिस ने ये कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को लंबे समय से दूसरे राज्यों से लड़कियां लाकर जिस्मफरोशी कराए जाने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद रविवार को पुलिस की टीम ने होटल हयात में दबिश दी और 11 लड़कियों सहित दलाल को धर दबोचा।

सभी को गिरफ्तार करने के बाद तेलीबांधा थाना लाया गया है। सभी के ऊपर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें : भाजपा नेता के फार्म हाउस में सेक्स रैकेट, पुलिस ने आधा दर्जन नाबालिगों को छुड़ाया

इसे भी पढ़ें : इंजीनियरिंग कालेज का डायरेक्टर बेडरूम में था दूसरी महिला के साथ, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा…