• 21/11/2022

BREAKING : बीजेपी ने मोहन मरकाम के खिलाफ कांकेर के सभी थानों में की शिकायत, करी मांग पीसीसी अध्यक्ष के ऊपर दर्ज हो पॉक्सो एक्ट का अपराध

BREAKING : बीजेपी ने मोहन मरकाम के खिलाफ कांकेर के सभी थानों में की शिकायत, करी मांग पीसीसी अध्यक्ष के ऊपर दर्ज हो पॉक्सो एक्ट का अपराध
Spread the love

रायपुर। बीजेपी ने भानुप्रतापपुर से अपने प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत करते हुए उनके नामांकन को निरस्त करने की मांग की थी। अब अब बीजेपी ने भी पीसीसी अध्यक्ष  के खिलाफ कांकेर के सभी थाना में शिकायत कर मोहन मरकाम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

बीजेपी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पीड़िता बच्ची की सरेआम पहचान उजागर की है. जो पॉक्सो एक्ट की धारा 23 (2) के तहत अपराध है। बीजेपी का कहना है कि पीडिता ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जमशेदपुर के समक्ष 164 के तहत जो बयान दर्ज कराया है,उसमें प्रत्याशी का नाम का उल्लेख नहीं है। एफआईआर में भी प्रत्याशी का नाम नहीं है। मगर इस मामले में एक आरोपी द्वारा लगाए गए आरोप को आधार बनाकर कांग्रेस आरोप लगा रही है।

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सर्व आदिवासी समाज ने इस पूर्व IPS को बनाया प्रत्याशी, 11 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी दिया समर्थन, बीजेपी-कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने सोमवार को एक बयान जारी कर पूरे मामले की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश के पूर्वी सिंहभूमि जिले के थाना टेल्को में भादवि की धारा 366 ए, 376, 376 (3), 376 एबी, 376 डीबी, 120 बी और धारा 4, 6 पाक्सो एक्ट की धारा 4, 5, 6, 7, 9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम अपराध क्रमांक 84/2019 दर्ज है। इसमें केवल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह मामला तीन साल से अभी तक विवेचनाधीन है। इस मामले में अब तक कोर्ट में चार्टशीट तक दाखिल नहीं हुआ है। पीडिता ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जमशेदपुर के समक्ष 164 में जो बयान दिया है। उसमें भी भाजपा प्रत्याशी का नाम नहीं है।

Related post

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी सवालों की लिस्ट, ये है मामला

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी…

Spread the loveराहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी…
परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने किया 7 वर्षीय मासूम के साथ रेप

परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने…

Spread the loveदेश में छोटी बच्चियों और महिलाओं के प्रति हो रहे यौन हिंसा के अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं।…
Bhanupratappur By-election: मंत्री कवासी लखमा को आदिवासियों ने प्रचार करने से रोका, आरक्षण मामले को लेकर किया विरोध

Bhanupratappur By-election: मंत्री कवासी लखमा को आदिवासियों ने प्रचार…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में भानुप्रतापुर में हो रहे उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज है. इस चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी ने अपनी…