• 16/03/2023

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी सवालों की लिस्ट, ये है मामला

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी सवालों की लिस्ट, ये है मामला
Spread the love

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न को लेकर एक बयान दिया था। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में कहा था कि एक पीड़िता उनसे यौन उत्पीड़न के मामले में सुरक्षा की उम्मीद लिए मिली थी।

कांग्रेस सांसद ने कहा था कि मेरी मुलाक़ात एक बलात्कार पीड़िता से हुई थी। उस वक्त मैंने लड़की से पूछा था कि क्या हमें पुलिस को फोन करना चाहिए तो उसने फोन करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि इससे उसको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा।

राहुल गांधी के इसी बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है और सवालों की एक लंबी लिस्ट भेज कर उनसे जवाब मांगा है। दिल्ली पुलिस ने नोटिस में कहा है कि वे इन महिलाओं की जानकारी साझा करें।

Also Read: अब जासूसी कांड में फंसे सिसोदिया, CBI ने दर्ज की FIR, केजरीवाल के सलाहकार का भी नाम, ये है मामला 

Related post

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की गई शिकायत, बेंगलुरु की रैली में की थी टिप्पणी

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की…

Spread the loveलोकसभा चुनाव में दल बदल और बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके…
मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल बोले- मोदी से नहीं एक शक्ति से लड़ रहे, जानिए क्या खोया, क्या पाया?

मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल…

Spread the loveमणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन हुआ. आखिरी दिन मुंबई के…
राहुल गांधी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, कांग्रेस की बर्बादी के लिए ठहराया जिम्मेदार

राहुल गांधी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा…

Spread the loveसंभल: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि- कांग्रेस की ​बर्बादी के लिए…