• 24/11/2022

अशोक गहलोत ने पायलट को बताया गद्दार, बोले- वे कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे

अशोक गहलोत ने पायलट को बताया गद्दार, बोले- वे कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे
Spread the love

राजस्थान एक बार फिर सियासी संकट की ओर जाते नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद बढ़ते ही जा रहा है। अब अशोक गहलोत ने पायलट को गद्दार बता दिया। उन्होने कहा कि वह (पायलट) कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

एनडीटीवी के साथ हुई बातचीत में गहलोत ने कहा, “एक गद्दार मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। हाईकमान सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बना सकता। एक ऐसा आदमी जिसके पास 10 विधायक भी नहीं हैं। ऐसा शख्स जिसने विद्रोह किया। उन्होंने पार्टी को धोखा दिया, वह गद्दार हैं।

उन्होंने कहा कि इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि पार्टी के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम ने अपनी ही सरकार गिराने की कोशिश की।  गहलोत ने कहा कि बगावत के दौरान सचिन पायलट ने दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। सचिन के साथ गए विधायकों में से किसी को 5 करोड़ मिला तो किसी को 10 करोड़ मिला।

आपको बता दें कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है। गहलोत औऱ सचिन पायलट के बीच विवाद लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाकर सचिन पायलट की राजस्थान में ताजपोशी करना चाहती थी। लेकिन ऑब्जर्वर की मौजूदगी में गहलोत खेमे के विधायकों ने बगावत कर दिया था औऱ स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। ऑब्जर्वरों द्वारा मामले की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी गई थी, जिसमें बगावत करने वाले कुछ विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई थी।

हालांकि नए अध्यक्ष  बनने के बाद भी अभी तक दोनों के बीच चल रहे विवाद का कोई समाधान नहीं निकला गया और न ही विधायकों के ऊपर ही कोई कार्रवाई की गई। वहीं कार्रवाई नहीं होने से नाराज अजय माकन ने राजस्थान के प्रभारी पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। इधर सचिन पायलट की भी नाराजगी सामने आ रही है। इन सबके बीच अशोक गहलोत का पायलट को गद्दार कहना आग में घी डालने के समान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : इस कपल को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, किया कुछ ऐसा कि देख कर कहीं डर न जाएं आप 

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…