• 29/11/2022

बड़ी खबर : सुरक्षा बलों के कैम्प में नक्सलियों का हमला, मुठभेड़ में 1 जवान शहीद

बड़ी खबर : सुरक्षा बलों के कैम्प में नक्सलियों का हमला, मुठभेड़ में 1 जवान शहीद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां माओवादियों ने जवानों के कैम्प पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है।

मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है। यहां फोर्स के एक कैम्प में नक्सलियों की एक टुकड़ी ने हमला कर दिया। नक्सलियों के हमला करते ही वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने तत्काल मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरु कर दी। फोर्स के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए।

उधर इस गोलीबारी में कोबरा 222 बटालियन का एक जवान घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कैम्प में नक्सलियों के हमले की सूचना के बाद तत्काल जवानों की एक टुकड़ी मौके पर भेजे जाने की खबर है। इस हमले के बाद फोर्स ने पूरे इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

Related post

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को…

Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, पर्यटन और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार रायपुर। छत्तीसगढ़…
नगरीय निकाय चुनाव : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

नगरीय निकाय चुनाव : नगरीय निकाय चुनाव के लिए…

Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव टोली…
राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की…

Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन संरक्षण, पर्यटन और आजीविका की पहल को मिला सम्मान…