• 01/12/2022

झोलाछाप डॉक्टर से गर्भपात कराने पहुंची युवती की मौत, शराब पीकर Abortion करने का आरोप

झोलाछाप डॉक्टर से गर्भपात कराने पहुंची युवती की मौत, शराब पीकर Abortion करने का आरोप
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक झोलाछाप डॉक्टर से गर्भपात कराने पहुंची एक युवती की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर शराब पीकर गर्भपात कर रहा था। जिसकी वजह से युवती की मौत हुई। मामले में पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद इलाके का है। रीवा लखोली गांव की रहने वाली 18 वर्षीय अविवाहित युवती अपना गर्भपात कराने झोलाछाप डॉक्टर तपन दास के पास पहुंची थी। तपन दास 3 दिनों तक युवती को अपने ही घर पर रखकर उसका गर्भपात कर रहा था। गर्भपात करने के दौरान ही युवती की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

युवती की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों का आरोप है कि तपन दास शराब पीकर गर्भपात कर रहा था। उसकी लापरवाही की वजह से युवती की मौत हुई। मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर तपन दास को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी ईश्वर धुर्वे को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ईश्वर धुर्वे ही युवती का गर्भपात कराने डॉक्टर के पास ले गया था।

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : नक्सलियों की बड़ी साजिश का पर्दाफाश, यहां दे रहे हैं नौकरी का ऑफर

Related post

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण,…

Spread the loveयुवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं…
बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से…

Spread the loveरायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। बोधघाट परियोजना को लेकर राहुल…
डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य…

Spread the loveडिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार…