• 12/12/2022

ED भागेगी तंत्र-मंत्र से, नेताजी पहुंचे तांत्रिक की शरण में, अनुष्ठान में हुए शामिल

ED भागेगी तंत्र-मंत्र से, नेताजी पहुंचे तांत्रिक की शरण में, अनुष्ठान में हुए शामिल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पिछले दो महीने से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। छापे के बाद ईडी ने एक IAS, सीएम सचिवालय की उप सचिव सहित 3 कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। खबर है कि ईडी की राडार पर अब अफसरों के साथ-साथ राजनेता भी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में ईडी प्रदेश में कई अफसरों के साथ साथ सत्ता से जुड़े नेताओं पर भी शिकंजा कस सकती है। यही वजह है कि अब नेता ईडी के भूत से बचने के लिए तांत्रिकों का सहारा लेने लगे हैं। तंत्र-मंत्र के जरिए ED के प्रकोप से बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।

खबर है कि सत्ता से जुड़े हुए एक शीर्ष नेता आज सोमवार को बेहद गोपनीय ढंग से एक तांत्रिक की शरण में पहुंचे थे। जहां वे दोपहर से लेकर शाम तक तंत्र-मंत्र अनुष्ठान में शामिल हुए। कई घंटों तक तांत्रिक क्रियाओं के बाद वे काफी आश्वस्त नजर आए। जाहिर है कि तांत्रिक महाशय ने कोई खास अनुष्ठान कराया होगा। ये पहला मौका नहीं था जब वे इस तरह के अनुष्ठान में शामिल हुए हैं। इससे पहले भी परेशानियों के दौर में लगातार तांत्रिक महाशय के यहां जाते रहे हैं। जहां उऩ्हें लाभ भी मिला।

इसे भी पढ़ें : FIR On Urfi Javed : अबकी बार बुरी फंसी उर्फी जावेद, पुलिस ने दर्ज की FIR, ये है मामला

नेताजी का दौरा इतना गोपनीय था कि उसका पता किसी को कानो-कान तक नहीं पहुंचा। जानकारी के मुताबिक तांत्रिक महाशय काफी पहुंचे हुए हैं। उनके यहां दूर-दूर से व्यापारी, नेता और अधिकारी मुसीबत के दौर में तंत्र अनुष्ठान कराने आते हैं। तंत्र क्रियाओं में जरुऱ कुछ तो असर होगा कि अपनी तकलीफों को लेकर पहुंचने वाले उनके पास बार-बार आते हैं। फिलहाल देखने वाली बात यह है कि ED का भूत छत्तीसगढ़ को कब तक छोड़ता है।

इसे भी पढ़ें : IAS Resigns : CG में एक और IAS की राजनीति में एंट्री, नौकरी से इस्तीफा देकर BJP में हुए शामिल 

 

Related post

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…
ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ की थी बड़ी प्लानिंग, ED के हत्थे चढ़े करीबी ने उगले सौरभ चंद्राकर के कई राज

ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर के करीबी नीतीश दीवान को गिरफ्तार…