• 13/12/2022

VIDEO: रिश्वत लेते धराया सब इंस्पेक्टर, अफसरों को देख पैसे मुंह में ठूंसा और फिर…

VIDEO: रिश्वत लेते धराया सब इंस्पेक्टर, अफसरों को देख पैसे मुंह में ठूंसा और फिर…
Spread the love

स्टेट विजलेंस की टीम ने 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। लेकिन जैसे ही सब इंस्पेक्टर को विजलेंस की टीम ने धर दबोचा उसने बचने के लिए रिश्वत के पैसे मुंह में ठूंस लिए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है। भैंस विवाद के एक मामले में सेक्टर 3 पुलिस चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर महेन्द्र पाल ने 10 हजार रुपये रिश्वत की डिमांड की थी। जिसमें कि वह 6 हजार रुपये पहले ही ले चुका था। सोमवार को उसने 4 हजार रुपये की और डिमांड की। पीड़ित व्यक्ति पैसे देने मौके पर पहुंचा। लेकिन इससे पहले ही विजलेंस की टीम को उसकी भनक लग गई। पहले से मौके पर मौजूद विजलेंस की टीम ने जैसे ही आरोपी को रिश्वत लेते देखा तो उसे धर दबोचा।

विजलेंस की टीम को देखते ही उसने तुरंत नोट अपने मुंह में ठूंस कर उसे चबाकर निगलने की कोशिश की। लेकिन विजलेंस की टीम ने किसी तरह उसके मुंह से पैसे निकलवा लिए। इस दौरान आरोपी का बेटा विजलेंस की टीम से भिड़ गया और धक्का मुक्की करने लगा।

देखिए वीडियो

इसे भी पढ़ें : CG Transfer Breaking: बड़ी संख्या में फिर तबादला, 98 अधिकारियों-कर्मचारियों को किया इधर से उधर, देखिए सूची 

इसे भी पढ़ें : मोदी की हत्या वाले बयान पर CG में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस, चंद्राकर बोले- कांग्रेसी कुत्ते की तरह भौंक रहा.. कहां गया PM का सम्मान, जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- बलात्कारी के साथ जब फोटो लगाई तो लज्जा नहीं आई 

इसे भी पढ़ें : मोदी की हत्या की बात कहने वाला कांग्रेस का पूर्व विधायक गिरफ्तार 

इसे भी पढ़ें : ED भागेगी तंत्र-मंत्र से, नेताजी पहुंचे तांत्रिक की शरण में, अनुष्ठान में हुए शामिल

इसे भी पढ़ें: NDTV : मसला सिर्फ एक चैनल या पत्रकार का नहीं है 

Related post

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में पकड़ाए दिल्ली के ज्वेलरी शोरुम में 25 करोड़ के जेवरात चोरी करने वाले, बिलासपुर पुलिस ने दबोचा

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में पकड़ाए दिल्ली के ज्वेलरी शोरुम…

Spread the loveदिल्ली के जंगपुरा स्थित ज्वेलरी शोरुम में करोड़ों के जेवरात चोरी करने वालों को पकड़ने में छत्तीसगढ़ की बिलासपुर…
राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी सवालों की लिस्ट, ये है मामला

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी…

Spread the loveराहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी…
बड़ी खबर: राजधानी में 4 लोगों की दर्दनाक हत्या, बेटे ने ही अपने परिवार के 4 सदस्यों को उतारा मौत के घाट

बड़ी खबर: राजधानी में 4 लोगों की दर्दनाक हत्या,…

Spread the loveदेश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक युवक ने अपने…