• 15/12/2022

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़कियां टूटी

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़कियां टूटी
Spread the love

देश की सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर छत्तीसगढ़ में पथराव हुआ है। पथराव से  खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है। गनीमत यह थी कि कोई भी यात्री वहां पर बैठा नहीं था।

मामला बुधवार की शाम का है। नागपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस बुधवार की शाम दुर्ग से छूटने के बाद तेज गति से रायपुर की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान भिलाई के पास ट्रेन पर पथराव किया गया। पथराव किए जाने की आवाज आने से यात्रियों ने बाहर झांका तो कुछ लोग पत्थरबाजी कर रहे थे। इस पत्थरबाजी से E1 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया।

आपको बता दें 10 दिसंबरसे नागपुर से बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर स्टेशन में झंडी दिखाकर ट्रेन को बिलासपुर के लिए रवाना किए थे।

इसे भी पढ़ें : BREAKING: CG में बीजेपी का CM फेस होगा आदिवासी, पूर्व मंत्री ने सभा में नाम का किया ऐलान, जानिए कौन हैं वो 

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…