• 23/06/2022

गांजा चेकिंग के नाम पर सेल्समैन से 9 लाख की लूट

गांजा चेकिंग के नाम पर सेल्समैन से 9 लाख की लूट
Spread the love

रायपुर। महासमुंद जिले में ड्राइवर और सेल्समैन को बंधक बनाकर 9 लाख रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

रायपुर के एक घड़ी कारोबारी का सेल्समैन लक्ष्मीनारायण देवांगन माल की डिलेवरी करने और पैसों की वसूली करने महासमुंद पहुंचा हुआ था। कुछ दिन जिले में रुककर उसने माल डिलीवरी की और बकाया पैसों की वसूली कर बुधवार को वो वह ड्राइवर के साथ वापस लौट रहा था।

इसे भी पढ़ें : पुलिस कैम्प पर नक्सली हमला, माओवादियों ने 15 ग्रैनेड दागे, 4 घायल

बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका पीछा कर रहे बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने अपना परिचय पुलिस कर्मियों के रुप में दिया और गाड़ी में गांजा होने की बात कही। बदमाशों दोनों को जंगल ले गए। जहां उन्हें पेड़े पर बांध दिया और उनके पास मौजूद पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

मामले में खल्लारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पतासाजी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : BSP में लगी भीषण आग, BRM में उत्पादन ठप्प, करोड़ों का नुकसान

Related post

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और…

Spread the loveरायपुर, 29 सितंबर 2026/ दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक जीवन प्रसंगों से सशक्त व जागरूक…
दिल्ली को आज मिलेंगी 4 बड़ी ट्रैफिक परियोजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

दिल्ली को आज मिलेंगी 4 बड़ी ट्रैफिक परियोजनाओं की…

Spread the loveदिल्ली।  दिल्ली की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आज चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा।…
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये 6 नियम, LPG सब्सिडी से SBI कैश निकासी तक पड़ेगा सीधा असर

1 अक्टूबर से बदलेंगे ये 6 नियम, LPG सब्सिडी…

Spread the love New rules October 2026: बिहार में 1 अक्टूबर से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर सीधा आम…