• 17/12/2022

Pathan Controversy: मुश्किल में बॉलीवुड के ‘पठान’, अब उलेमा बोर्ड भी उतरा विरोध पर, कहा- इस्लाम का मजाक नहीं उड़ाने देंगे

Pathan Controversy: मुश्किल में बॉलीवुड के ‘पठान’, अब उलेमा बोर्ड भी उतरा विरोध पर, कहा- इस्लाम का मजाक नहीं उड़ाने देंगे
Spread the love

बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘पठान’ अपनी रिलीज के पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म का पूरे देश में विरोध शुरु हो गया है। फिल्म का गाना बेशर्म रंग को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बवाल मचा हुआ है। हिन्दू संगठनों के साथ ही अब उलेमा बोर्ड ने भी फिल्म और गाने को  लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। मध्य प्रदेश के उलेमा बोर्ड ने फिल्म ‘पठान’ के बायकॉट करने और रिलीज नहीं करने की मांग की है।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म का मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद अनस अली ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ‘पठान’ नाम से एक फिल्म बनी है। इसमें शाहरुख खान हीरो है। लोग उन्हें देखते हैं पसंद करते हैं। हमारे पास कई जगह से फोन और शिकायतें आ रही है। लोग फिल्म को लेकर गुस्से का इजहार कर रहे हैं कि इस फिल्म से अश्लीलता फैलाई जा रही है। इस्लाम का गलत प्रचार प्रसार किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारे इस्लाम को हमारे मजहब को कोई इस तरह से पेश करेगा तो हम इस पर समझौता नहीं करेंगे। इस्लाम को कोई गलत तरीके से पेश करेगा तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम हमारे मजहब का सही तरीका पेश कराएं।

सैय्यद अनस अली ने कहा कि इस फिल्म को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने स्टैंड लिया है और इस फिल्म का बायकॉट किया है। हम भी हुकुमत के लोगों से जवानों से अपील करते हैं कि फिल्म को न देखें। फिल्म को रिलीज नहीं होना चाहिए। हम उनके फैसले के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि मैं सेंसर बोर्ड से पुरजोर अपील करता हूं और देश के तमाम थिएटर वालों से कहना चाहता हूं कि यह फिल्म कहीं लगने न दें। इससे एक गलत मैसेज जाएगा, शांति भंग होगी और इस मुल्क के अंदर जितने मुसलमान हैं उन सब की भावनाएं आहत होंगी और हमारा मजाक बनाया जाएगा। मैं सभी से अपील करता हूं कि यह फिल्म बिल्कुल न देखें।

सैय्यद अनस अली ने कहा कि अभिनेता अपना नाम शाहरुख खान बताते हैं और शाहरुख खान होकर ‘पठान’ फिल्म बनाते हैं। इस्लाम का मुसलमानों का मजाक बनाने के लिए ऐसी फिल्म बनाते हैं। इनका भी विरोध होना चाहिए। पठान एक बेहद सम्मानित बिरादरी है। लेकिन फिल्म में उसे बेहद गलत तरीके से पेश किया गया है। हज कमेटी से सिफारिश करता हूं कि वह उमरा जाने के लिए शाहरुख खान को आगे से वीजा न दें।

इसे भी पढ़ें : ट्विटर ने सस्पेंड किए कई पत्रकारों के अकाउंट, मस्क ने पोल कर पूछा- कब खत्म करें सस्पेंशन?

Related post

Pathan Movie Leaked: ‘पठान’ रिलीज से पहले हुई लीक, इन वेबसाइटों पर हुई उपलब्ध!

Pathan Movie Leaked: ‘पठान’ रिलीज से पहले हुई लीक,…

Spread the loveबेशरम रंग गाने और भगवा विवाद के बीच शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान (Pathan) आज बड़े…
CM भूपेश के इस बयान पर मचा बवाल, हरियाणा के गृह मंत्री बोले- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राक्षसी प्रवृत्ति के

CM भूपेश के इस बयान पर मचा बवाल, हरियाणा…

Spread the loveबॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और दीपिका पाेदुकोण की फिल्म पठान के बेशर्म रंग गाने पर अभिनेत्री द्वारा पहने गए…
व्यंग्य : छुपाने तो दो यारो!… – राजेंद्र शर्मा

व्यंग्य : छुपाने तो दो यारो!… – राजेंद्र शर्मा

Spread the loveमोदी जी के विरोध के चक्कर में ये विरोध वाले लगता है कि एंटीनेशनलता की सारी हदें ही पार…