• 19/12/2022

सौम्या चौरसिया की मुश्किलें बढ़ी, 2 जनवरी तक रहना होगा जेल में

सौम्या चौरसिया की मुश्किलें बढ़ी, 2 जनवरी तक रहना होगा जेल में
Spread the love

मनी लॉन्ड्रिंग और कोल परिवहन घोटाले में रायपुर जेल में बंद मुख्यमंत्री की पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अदालत ने सौम्या चौरसिया की न्यायिक रिमांड 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले ईडी ने सोमवार को उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उन्हें 2 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया।

सौम्या चौरसिया को ईडी ने 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद ईडी ने 6 दिसंबर तक उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिसके बाद 10 दिसंबर और फिर 14 दिसंबर तक ईडी ने सौम्या को रिमांड में लिया। 14 दिन तक ईडी की रिमांड में रहने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था। जहां विशेष कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

इसे भी पढ़ें : बीजेपी ने लगाया राज्य सरकार पर 5,127 करोड़ के चावल घोटाले का आऱोप, कोरोना काल में केन्द्र ने भेजा था गरीबों के लिए

152 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच

इससे पहले ईडी ने जेल में बंद निलंबित IAS समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया समेत सभी आरोपियों की 152 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को अटैच किया था। जिसमें कि सौम्या चौरसिया की 21, सूर्यकांत तिवारी की 65 और समीर विश्नोई की 5 संपत्तियों के अलावा लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल की संपत्तियां भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें : CM भूपेश के इस बयान पर मचा बवाल, हरियाणा के गृह मंत्री बोले- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राक्षसी प्रवृत्ति के 

इसी मामले में निलंबित IAS समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल भी रायपुर जेल में बंद हैं। उन्हें 13 जनवरी को अदालत में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING: CM भूपेश के खिलाफ लगे ‘वापस जाओ’ के नारे, भाषण के दौरान युवाओं का प्रदर्शन, मचा हड़कंप… जानिए क्या कहा बघेल ने, देखिए VIDEO

Related post

ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में रहेजा ग्रुप और बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग-कोयला घोटाले से जुड़ रहे तार

ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में रहेजा ग्रुप और…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की सख्ती जारी है। शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर…
ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, जानें पूरा मामला

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों…

Spread the loveरिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए…
ED Raid: टाइगर, सनी लियोन सहित ये 14 फिल्मी सितारे शामिल हुए थे सट्टेबाजी ऐप के आरोपी की शादी में! महादेव बुक केस में ED के छापे में मिला खजाना

ED Raid: टाइगर, सनी लियोन सहित ये 14 फिल्मी…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी एप महादेव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता, मुंबई और भोपाल…