• 24/12/2022

बड़ा हादसा: चिमनी में ब्लास्ट से 9 की मौत, 15 घायल और 10 लापता

बड़ा हादसा: चिमनी में ब्लास्ट से 9 की मौत, 15 घायल और 10 लापता
Spread the love

बिहार के चंपारण जिले में स्थित एक ईंट भट्ठे में बड़ा हादसा हो गया है। भट्ठे की चिमनी में ब्लास्ट होने से 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग जख्मी हो गए हैं। जबकि 10 से ज्यादा लोगों की अभी भी तलाश जारी है। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारो को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजे देने का ऐलान किया है।

हादसा रक्सौल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नारिरगिर चौक के पास का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को चिमनी का उद्घाटन था। चिमनी फूंकी गई और मिठाई बांटी जा रही थी। उसी दौरान चिमनी में जोर का ब्लास्ट हुआ।

बताया जा रहा है कि चिमनी में लकड़ी ज्यादा भरने की वजह से धुआं का प्रेशर ज्यादा होने से हादसा हुआ। ब्लास्ट से चिमनी का एक बड़ा हिस्सा भीड़ पर गिरा। गर्म और वजनी चिमनी से दबने की वजह से मौके पर 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ईंट भट्टा का मालिक मोहम्मद इरशाद भी शामिल है।

ब्लास्ट के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि 10 लोग लापता हैं।

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सभी घायलों को अच्छा इलाज मुहैया कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

Related post

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं…
CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन : मंत्री राजेश अग्रवाल

डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveलखनपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल युवा डिजिटल क्रिएटर्स से संवाद कर पर्यटन,…