• 24/12/2022

ED BREAKING: ईडी के हत्थे चढ़ा एक और फरार कारोबारी, दफ्तर में किया सरेंडर

ED BREAKING: ईडी के हत्थे चढ़ा एक और फरार कारोबारी, दफ्तर में किया सरेंडर
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छत्तीसगढ़ में लगातार कार्रवाई जारी है। ईडी के हत्थे अब एक व्यापारी चढ़ा है। ई़डी से बचने के लिए भागा-भागा फिर रहे कारोबारी पर जब केन्द्रीय जांच एजेंसी ने अपना शिकंजा कसा तो खुद ही उसने आकर सरेंडर कर दिया।

छत्तीसगढ़ में कोल परिवहन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच कर रही ईडी के हत्थे एक और व्यापारी के जुड़े होने के कुछ अहम सुराग लगे। जिसके बाद ईडी व्यापारी के घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। ईडी ने जब परिवार पर शिंकंजा कसना शुरु किया तो वह शनिवार को ईडी के दफ्तर पहुंच गया। कारोबारी का नाम निखिल चंद्राकर बताया जा रहा है। इसे सूर्यकांत तिवारी का करीबी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम व्यापारी से लगातार पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें ईडी ने मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें निलंबित IAS समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल हैं। सभी इस वक्त रायपुर जेल में बंद हैं। सौम्या चौरसिया 2 जनवरी तक न्यायिक रिमांड में जेल में बंद है। वहीं सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में हैं।

Related post

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं…
CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन : मंत्री राजेश अग्रवाल

डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveलखनपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल युवा डिजिटल क्रिएटर्स से संवाद कर पर्यटन,…