• 28/12/2022

आरक्षण पर राजभवन ने गिनाई सरकार के भेजे जवाबों की खामियां, विधिक सलाहकार और राजभवन पर CM की टिप्पणी का का दिया ये जवाब, पढ़िए

आरक्षण पर राजभवन ने गिनाई सरकार के भेजे जवाबों की खामियां, विधिक सलाहकार और राजभवन पर CM की टिप्पणी का का दिया ये जवाब, पढ़िए
Spread the love

आरक्षण बिल को लेकर राजभवन और सरकार के बीच चल रही टकराव के बीच राजभवन का एक पत्र वायरल हो रहा है। पत्र में राज्य सरकार द्वारा भेजे गए 10 सवालों के जवाब और राज्यपाल के साथ ही उनके विधिक सलाहकार को लेकर की जा रही टिप्पणी का जवाब दिया गया है।

आरक्षण बिल में राज्यपाल के हस्ताक्षर की देरी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निशाने पर लगातार राजभवन और उनके अधिकारी हैं। दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने राजभवन के विधिक सलाहकार पर तल्ख टिप्पणी की थी। जिस पर अब राजभवन का जवाब सामने आया है। पत्र में न सिर्फ राजभवन के विधिक सलाहकार की नियुक्ति की प्रक्रिया को बताया गया है। बल्कि राज्यपाल की शक्तियों का भी जिक्र किया गया है।

इसके साथ ही पत्र में सरकार के उस दावे को भी गलत बताया गया है, जिसमें कहा गया था कि राजभवन को क्वाटिफाईट डाटा आयोग की रिपोर्ट भेज दी गई है। पत्र में कहा गया है कि ऐसी कोई रिपोर्ट राजभवन को नहीं दी गई है। इसके साथ ही सरकार द्वारा राज्यपाल के 10 सवालों के जवाब की कमियां भी बताई गई है।

 

Related post

छत्तीसगढ़ में महंगाई के बीच अभिभावकों को एक और झटका, नए शिक्षा सत्र से बढ़ जाएगी सरकारी स्कूलों की फीस

छत्तीसगढ़ में महंगाई के बीच अभिभावकों को एक और…

Spread the loveरायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों में स्थानीय शुल्क (लोकल फीस) में वृद्धि…
देशभर में आज केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहेंगे 12 लाख मेडिकल स्टोर; ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

देशभर में आज केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहेंगे…

Spread the love नई दिल्ली। ई-फार्मेसी की ओर से ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में आज बुधवार (20…
ग्राम धनोरा में सुशासन तिहार का आयोजन, 14 किसानों को मिला डिजिटल किसान किताब…..

ग्राम धनोरा में सुशासन तिहार का आयोजन, 14 किसानों…

Spread the loveरायपुर: राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर…