• 28/12/2022

14 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 3 दिन तक करते रहे, पुलिस ने लड़की को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया

14 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 3 दिन तक करते रहे, पुलिस ने लड़की को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों 3 दिन तक नाबालिग से गैंगरेप किया। मामले में पुलिस ने नाबालिग को आरोपियों के चंगुल से आजाद कराकर दो लड़कों को गिरफ्तार किया है।

मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की कि गांव के ही रहने वाले दो युवक बिमलेश खेस और रोहित मिंज नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। उसके बाद से उसका अता पता नहीं है।

मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को आरोपियों के जामडीह गांव में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने जामडीह गांव में दबिश कर आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने घुमाने के बहाने ले जाकर 3 दिन तक बारीबारी रेप किया। उधर आरोपियों ने भी पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।

Related post

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने…

Spread the love 00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा सिंग फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का किया गया है चयन…
इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा

इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास…

Spread the loveरायपुर :-  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम और आत्मनिर्भर भारत के सपने को आकार देने के उद्देश्य से चलाए…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350…

Spread the loveरायपुर :-  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त भारत…