• 31/12/2022

8 वीं के छात्र की स्कूल में फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, पिता से की थी ये डिमांड फिर हो गया लापता

8 वीं के छात्र की स्कूल में फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, पिता से की थी ये डिमांड फिर हो गया लापता
Spread the love

सक्ती जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे को मोबाइल नहीं मिलने से उसने खुदकुशी कर ली। बच्चे का शव स्कूल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छात्र शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम सुलौनी में कक्षा 8 वीं कक्षा में पढ़ता था। छात्र का नाम आदित्य श्रीवास है जो कि ग्राम सुकलीपाली का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि छात्र 26 दिसंबर को मोबाइल खरीदने की जिद कर रहा था। पिता ने मजदूरी का पैसा आने के बाद मोबाइल खरीदकर देने के लिए कहा। लेकिन वह नाराज हो गया। सोमवार की दोपहर वह घर से चला गया लेकिन शाम तक लौटा नहीं।

बच्चे के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी चारों तरफ तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजन उसकी तलाश करते रहे। उधर क्रिसमस की छुट्टियां खत्म होने के बाद 29 दिसंबर को स्कूल खुलने पर चपरासी को कमरे के भीतर से पंखा चलने की आवाज आई। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।

सूचना पर पुलिस की टीम और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव चार दिन पुराना बताया जा  रहा है। उधर स्कूल बंद होने के बाद भी छात्र अंदर कैसे पहुंचा, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी BJP-RSS को मानते हैं अपना गुरु, बताई ये वजह

इसे भी पढ़ें: कोरोना के ‘सुपर वैरिएंट’ XBB 1.5 की भारत में एंट्री, यहां मिला पहला केस, 120 गुना ज्यादा है संक्रामक, इन देशों में मचा रहा तबाही

इसे भी पढ़ें: BREAKING: पुरानी पेंशन पर केन्द्र की मनाही के बाद CM भूपेश का बड़ा एक्शन, कर्मचारियों के हित में लिया ये फैसला 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…