• 01/01/2023

पूर्व CM के कार्यक्रम में भगदड़, 3 की मौत कई घायल

पूर्व CM के कार्यक्रम में भगदड़, 3 की मौत कई घायल
Spread the love

तेलगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रविवार को एक कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की खबर है। इससे चार दिन पहले भी चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा में भगदड़ मचने से 8 लोगों की जान चली गई थी।

बताया जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू की रैली गुंटूर इलाके के विकास नगर पहुंची थी। यहां संक्रांति उपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही भगदड़ मच गई।

आपको बता दें इससे पहले चंद्रबाबू नायडू कंदुकुर में एक रोड शो कर रहे थे। जब उनका काफिला सीवेज नहर पार कर रहा था, उस दौरान भी भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। तभी कई कार्यकर्ता नहर में गिर गए थे। इससे मौके पर ही 3 की मौत हो गई। इस हादसे में भी कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। घायलों को इलाज के दौरान अस्पताल ले जाया जा रहा था उस दौरान 2 कार्यकर्ताओं की रास्ते में ही मौत हो गई थी जबकि 3 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर: ठेकेदार सहित 4 का नक्सलियों ने किया अपहरण, 9 दिन से हैं लापता

Related post

BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी ने की आत्महत्या, पंखे से झूलता मिला शव

BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी ने की आत्महत्या,…

Spread the loveपूर्व मुख्मंत्री की बेटी उमा माहेश्वरी ने सोमवार को  हैदराबाद स्थित अपने घर पर सुसाइड कर लिया। 52 वर्षीय…