• 02/01/2023

बड़ा रेल हादसा: सुपरफास्ट ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री घायल

बड़ा रेल हादसा: सुपरफास्ट ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री घायल
Spread the love

राजस्थान के पाली में सोमवार तड़के साढ़े 3 बजे एक सुपरफास्ट ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के 3 डिब्बे पलट गए वहीं 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है लेकिन दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी लगते ही रेलवे के अफसर और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि सूर्यनगरी एक्सप्रेस मुंबई के ब्रांद्रा से जोधपुर आ रही थी। ट्रेन मारवाड़ जंक्शन से 3 बजकर 9 मिनट पर पाली के लिए रवाना हुई। उसी दौरान बोमादरा गांव के पास यह हादसा हुआ। रात का वक्त होने की वजह से ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे का अमला मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिए गए।

मामले में रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

जोधपुर के हेल्पलाइन नंबर
0291- 2654979(1072)
0291- 2654993(1072)
0291- 2624125
0291- 2431646

पाली मारवाड़ के हेल्पलाइन नंबर
0293- 2250324

Related post

बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता:…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान, परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान, परिवहन…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और…
नवा रायपुर में वृक्षारोपण एवं पीपल प्लांटेशन कार्यों का मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण

नवा रायपुर में वृक्षारोपण एवं पीपल प्लांटेशन कार्यों का…

Spread the loveरायपुर: आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर में सेंध लेक क्षेत्र में चल रहे वृक्षारोपण…