• 02/01/2023

बड़ा रेल हादसा: सुपरफास्ट ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री घायल

बड़ा रेल हादसा: सुपरफास्ट ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री घायल
Spread the love

राजस्थान के पाली में सोमवार तड़के साढ़े 3 बजे एक सुपरफास्ट ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के 3 डिब्बे पलट गए वहीं 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है लेकिन दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी लगते ही रेलवे के अफसर और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि सूर्यनगरी एक्सप्रेस मुंबई के ब्रांद्रा से जोधपुर आ रही थी। ट्रेन मारवाड़ जंक्शन से 3 बजकर 9 मिनट पर पाली के लिए रवाना हुई। उसी दौरान बोमादरा गांव के पास यह हादसा हुआ। रात का वक्त होने की वजह से ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे का अमला मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिए गए।

मामले में रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

जोधपुर के हेल्पलाइन नंबर
0291- 2654979(1072)
0291- 2654993(1072)
0291- 2624125
0291- 2431646

पाली मारवाड़ के हेल्पलाइन नंबर
0293- 2250324

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…