• 08/01/2023

शराबी गायक ने लॉकअप में छेड़ा ऐसा सुर कि पुलिस वाले भी वाह-वाह करते रह गए, देखिए वायरल Video

शराबी गायक ने लॉकअप में छेड़ा ऐसा सुर कि पुलिस वाले भी वाह-वाह करते रह गए, देखिए वायरल Video
Spread the love

हवालात में बंद एक युवक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शराब पीने के आरोप में लॉकअप में बंद किए युवक ने इतना सुरीला गाना गाया कि पुलिस वालों को भी रहा नहीं गया, उन्होंने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जो कि अब सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है। जो भी युवक का गाना सुन रहा है वो बगैर तारीफ किए नहीं रुक रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को बिहार में मुफस्सिल थाना की एंटी लिकर टास्क फोर्स जांच कर रही थी। इसी दौरान ब्रेथ एनालाइजर की पकड़ में एक गायक भी आ गया। युवक का नाम कन्हैया है जो कि कैमूर जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक भोजपुरी लोकगायक है। पुलिस ने उसे ले जाकर लॉकअप में बंद कर दिया।

कन्हैया ने हवालात के भीतर से ही भोजपुरी में अपनी तान छोड़ दी। कन्हैया का गाना सुनकर वहां मौजूद पुलिस कर्मी मंत्रमुग्ध हो गए। कई तो ऐसे थे कि कन्हैया के सुर में ऐसे डूबे कि खुद भी उसके साथ गाना गुनगुनाने लगे। बगैर किसी ताल और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के कन्हैया ने ऐसा गया कि आप भी वाह कर उठेंगे।

आपको बता दें बिहार में शऱाबबंदी लागू है। इसके बावजूद वहां धड़ल्ले से शऱाब की बिक्री होती है। पिछले दिनों जहरीली शऱाब पीने से राज्य में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद बिहार में अवैश शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। फिलहाल आप ये वीडियो देखिए

Related post

स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल डेका

स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल डेका

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका कल भिलाई स्थित स्कंद आश्रम परिसर में आयोजित 29वें स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल…
घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान, बोन टीबी को मात देकर बनी नवोदय विद्यालय की छात्रा

घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और संवेदनशील पहल ने सुकमा जिले की एक होनहार बेटी के…
CG : कंबल के सहारे दीवार फांदकर 4 कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!

CG : कंबल के सहारे दीवार फांदकर 4 कैदी…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। सोमवार तड़के करीब 4…