• 08/01/2023

शराबी गायक ने लॉकअप में छेड़ा ऐसा सुर कि पुलिस वाले भी वाह-वाह करते रह गए, देखिए वायरल Video

शराबी गायक ने लॉकअप में छेड़ा ऐसा सुर कि पुलिस वाले भी वाह-वाह करते रह गए, देखिए वायरल Video
Spread the love

हवालात में बंद एक युवक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शराब पीने के आरोप में लॉकअप में बंद किए युवक ने इतना सुरीला गाना गाया कि पुलिस वालों को भी रहा नहीं गया, उन्होंने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जो कि अब सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है। जो भी युवक का गाना सुन रहा है वो बगैर तारीफ किए नहीं रुक रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को बिहार में मुफस्सिल थाना की एंटी लिकर टास्क फोर्स जांच कर रही थी। इसी दौरान ब्रेथ एनालाइजर की पकड़ में एक गायक भी आ गया। युवक का नाम कन्हैया है जो कि कैमूर जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक भोजपुरी लोकगायक है। पुलिस ने उसे ले जाकर लॉकअप में बंद कर दिया।

कन्हैया ने हवालात के भीतर से ही भोजपुरी में अपनी तान छोड़ दी। कन्हैया का गाना सुनकर वहां मौजूद पुलिस कर्मी मंत्रमुग्ध हो गए। कई तो ऐसे थे कि कन्हैया के सुर में ऐसे डूबे कि खुद भी उसके साथ गाना गुनगुनाने लगे। बगैर किसी ताल और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के कन्हैया ने ऐसा गया कि आप भी वाह कर उठेंगे।

आपको बता दें बिहार में शऱाबबंदी लागू है। इसके बावजूद वहां धड़ल्ले से शऱाब की बिक्री होती है। पिछले दिनों जहरीली शऱाब पीने से राज्य में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद बिहार में अवैश शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। फिलहाल आप ये वीडियो देखिए

Related post

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान,…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…