• 08/01/2023

संसदीय सचिव के नाम से इंस्टाग्राम में बनाई फेक आईडी, मैसेज कर लोगों से मांगा पैसा

संसदीय सचिव के नाम से इंस्टाग्राम में बनाई फेक आईडी, मैसेज कर लोगों से मांगा पैसा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सायबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब संसदीय सचिव और जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसों की डिमांड की जा रही है। संसदीय सचिव ने इसकी शिकायत पुलिस में की है।

बताया जा रहा है कि रेखचंद जैन के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ठग ने उनसे जुड़े लोगों को मैसेज कर पैसों की मदद मांगनी शुरु कर दी। ठग ने नंबर देकर लोगों ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। लोगों ने संसदीय सचिव को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसके साथ ही उन्होंने मैसेज कर लोगों को अपने नाम से फर्जी आईजी बनाए जाने की जानकारी देकर सबसे सावधान रहने के लिए कहा है। अब मामले में सिटी कोतवाली पुलिस और सायबर पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

आपको बता दें हाल के दिनों में आए दिन आम लोगों के सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरों को निकालकर उन्हीं के नाम से फर्जी आईडी बनाकर ठगी किए जाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसकी चपेट में क्या आम क्या खास सारे ही लोग आ रहे हैं। जिनमें IPS से लेकर IAS अधिकारी भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: सांसद सरोज पाण्डेय के खिलाफ चुनाव याचिका, हाईकोर्ट के तीसरे जज ने भी सुनवाई से किया इंकार 

इसे भी पढ़ें: Video: राष्ट्रगान गाते-गाते राष्ट्रपति की छूट गई सुसु, वीडियो हो गया वायरल फिर पत्रकारों के साथ जो हुआ… 

Related post

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान,…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…