• 24/01/2023

BREAKING: धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाले पर पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, SIT का भी गठन

BREAKING: धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाले पर पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, SIT का भी गठन
Spread the love

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिलने के पुलिस ने आरोपी के ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम रखने की घोषणा की है। इसके साथ ही SIT का भी गठन किया गया है।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस छतरपुर के बमिठा थाने में अमर सिंह नाम के एक व्यक्ति के ऊपर IPC की धारा धारा 506,507 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इसके साथ ही मामले में SIT का गठन करने के साथ ही 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है।

इस पूरे मामले में SIT ने अपनी जांच शुरु कर दी है। मोबाइल नंबर के आधार पर फोन करने वाले का डेटा खंगाला जा रहा है। छतरपुर एसपी सचिन शर्मा के अनुसार फोन करने वाले व्यक्ति का नाम अमर सिंह है। वह किसी समस्या से ग्रस्त है और धीरेन्द्र शास्त्री से मिलना चाहता था लेकिन उसकी मुलाकात उनसे नहीं हो पा रही थी इस वजह से उसने फोन कर धमकी दी है।

ये है मामला

आपको बता दें लोकेश गर्ग ने सोमवार रात को बमीठा थाना में शिकायत दर्ज कराई कि किसी ने उन्हें फोन कर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी है। कॉलर ने कहा कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की 13 वीं की तैयारी कर लो। लोकश गर्ग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई हैं।

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी, कॉलर ने कहा- 13 वीं की तैयारी कर लो

Related post

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के विवादित वीडियो नहीं हटाए, फेसबुक, यूट्यूब और एक्स को नोटिस, हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के विवादित वीडियो नहीं हटाए, फेसबुक,…

Spread the loveबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से जुड़े एक मामले की याचिका की सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश…
धीरेंद्र शास्त्री मुसलमानों को सुनाएंगे रामकथा, यहां से मिला है आमंत्रण, बोले- 4-5 साल जिंदा रहा तो..

धीरेंद्र शास्त्री मुसलमानों को सुनाएंगे रामकथा, यहां से मिला…

Spread the loveबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। देश भर…
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर पुलिस ने दी क्लीन चिट, नहीं मिला अंधविश्वास फैलाने का सबूत

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर पुलिस…

Spread the loveमहाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस…