• 25/01/2023

ED Breaking: CG के दो और अधिकारियों को ईडी ने किया गिरफ्तार

ED Breaking: CG के दो और अधिकारियों को ईडी ने किया गिरफ्तार
Spread the love

मनी लॉन्ड्रिंग और कोल परिवहन घोटाले के मामले में छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। ईडी की टीम ने अब खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शिवशंकर नाग और खनिज अधिकारी संदीप कुमार नायक को गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों को ईडी ने अजय प्रताप सिंह राजपूत के छुट्टी पर होने के कारण ADJ वंदना दीपक देवांगन की कोर्ट में पेश किया।

ईडी ने दोनों अधिकारियों से पूछताछ के लिए कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मांगी थी। दोनों पक्षों के वकील की बहस के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए ईडी को 2 दिन की रिमांड पर सौंप दिया है। दोनों अधिकारियों को 27 जनवरी को विशेष कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है। 27 जनवरी को ही जमीन कारोबारी दीपेश टांक की भी रिमांड खत्म होने पर उन्हें भी अदालत में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें इस मामले में दोनों माइनिंग के अधिकारियों को मिलाकर ईडी 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें निलंबित IAS समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल और दीपेश टांक हैं। सभी इस वक्त रायपुर जेल में बंद हैं।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…