• 31/01/2023

BIG BREAKING: अडानी अमीरों की टॉप 10 लिस्ट से हुए बाहर, Hindenburg रिसर्च की रिपोर्ट का असर, 27 बिलियन डॉलर कम हुई संपत्ति

BIG BREAKING: अडानी अमीरों की टॉप 10 लिस्ट से हुए बाहर, Hindenburg रिसर्च की रिपोर्ट का असर, 27 बिलियन डॉलर कम हुई संपत्ति
Spread the love

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट हो रही है। विश्व के तीसरे सबसे धनी व्यक्तियों में शुमार रहे गौतम अडानी अब अमीरों की टॉप 10 की सूची से बाहर हो गए हैं।

ब्लूमबर्ग की लिस्ट के अनुसार गौतम अडानी अब 4 पाएदान और नीचे खिसककर दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। सोमवार को अडानी को 8.21 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। जिसके बाद वे 11वें स्थान पर आ गए।

गौतम अडानी के नीचे आते ही मैक्सिकन अरबपति कार्लोस स्लिम ने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। कार्लोस स्लिम (Mexican billionaire Carlos Slim) की संपत्ति 85.7 बिलियन डॉलर है। जो कि गौतम अडानी की कुल संपत्ति से 1.3 बिलियन डॉलर अधिक है।

मनी लॉन्ड्रिंग के साथ ही कई गंभीर आरोप

फोरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि अडाणी ग्रुप की सभी 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर 85% से ज्यादा ओवरवैल्यूड भी हैं। अडाणी ग्रुप ने शेयरों में हेरफेर की। अकाउंटिंग में धोखाधड़ी की गई है। अडाणी ग्रुप कई दशकों से मार्केट मैनिपुलेशन, अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: अडानी ने रिपोर्ट को ‘भारत पर सुनियोजित हमला’ बताया, जवाब में Hindenburg Research ने कहा- राष्ट्रध्वज में खुद को लपेटकर देश को लूट रहे हो 

इसे भी पढ़ें: नशे में धुत्त महिला यात्री कपड़े उतारकर घूमने लगी, क्रू मेंबर्स को मारा, मुंबई आ रही फ्लाइट में हंगामा 

Related post

Aaj ka Panchang 19 September 2026: राधा अष्टमी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 19 September 2026: राधा अष्टमी आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 19 September 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 19 September 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 19 September 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 19 September 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए नए…
गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग से हैवानियत के बाद हत्या, इस हालत में मिला शव

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या…