• 31/01/2023

नेता प्रतिपक्ष के बेटे पलाश ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका, FIR निरस्त करने की मांग की, रेप पीड़िता के लिए कही ये बात

नेता प्रतिपक्ष के बेटे पलाश ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका, FIR निरस्त करने की मांग की, रेप पीड़िता के लिए कही ये बात
Spread the love

आदिवासी युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पलाश ने हाईकोर्ट से अपने खिलाफ दर्ज दुष्कर्म की एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है। मामले में सुनवाई की तारख 10 फरवरी तय हुई है।

पलाश चंदेल ने हाईकोर्ट में रिट पिटिशन दायर की है। जिसमें उसने कहा है कि युवती ने झूठा आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में जस्टिस संजय के अग्रवाल की डिवीजन बेंच में 10 फरवरी को सुनवाई होगी।

आपको बता दें पलाश चंदेल के खिलाफ एक आदिवासी युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने की पुलिस में शिकायत की है। मामले में पुलिस ने पलाश चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध किया है।

कुछ हुआ तो पलाश और उसके पिता जिम्मेदार होंगे- पीड़िता

इसके साथ ही पीड़िता ने मीडिया से चर्चा करते हुए जान का खतरा बताया था और सीएम भूपेश से सुरक्षा की मांग की थी। पीड़िता का कहना था कि मेरी जान को खतरा है। मेरे परिवार को भी धमकाया जा रहा है। मुझे न्याय मिलना चाहिए। यदि मेरे साथ कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पलाश की, उसके पिता नारायण चंदेल की होगी। मैं सीएम भूपेश से सुरक्षा की मांग करती हूं। मैं यहां से पीएम मोदी से भी सुरक्षा की मांग करती हूं।

केस वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा- पीड़िता

पीड़िता का कहना था कि मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं। इसलिए मैं सबको संबोधित कर रही हूं। उसने बताया कि मेरे रिश्तेदार जहां-जहां हैं। वहां भाजपा के लोग जाकर उन्हें धमका रहे हैं। मेरा पूरा परिवार परेशान है। मैं सीएम और राज्यपाल को भी पत्र लिखा है। मेरे परिवार को इस हद तक प्रताड़ित किया गयाा है कि वो अपने काम में नहीं जा पा रहे हैं।उनको घर से निकलने में डर लग रहा है। केस वापस लेने धमकाया जा रहा है।

पीड़िता और परिवार को को मिलेगी सुरक्षा – सीएम भूपेश

इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी बयान सामने आया था।  मुख्यमंत्री ने कहा था कि मैंने वीडियो देखा है और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है युवती के साथ- साथ उसके परिवार को भी सुरक्षा दी जाए और आरोपी जल्द से जल्द पुलिस के गिरफ्त में आए।

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…