• 31/01/2023

BIG BREAKING: अडानी अमीरों की टॉप 10 लिस्ट से हुए बाहर, Hindenburg रिसर्च की रिपोर्ट का असर, 27 बिलियन डॉलर कम हुई संपत्ति

BIG BREAKING: अडानी अमीरों की टॉप 10 लिस्ट से हुए बाहर, Hindenburg रिसर्च की रिपोर्ट का असर, 27 बिलियन डॉलर कम हुई संपत्ति
Spread the love

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट हो रही है। विश्व के तीसरे सबसे धनी व्यक्तियों में शुमार रहे गौतम अडानी अब अमीरों की टॉप 10 की सूची से बाहर हो गए हैं।

ब्लूमबर्ग की लिस्ट के अनुसार गौतम अडानी अब 4 पाएदान और नीचे खिसककर दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। सोमवार को अडानी को 8.21 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। जिसके बाद वे 11वें स्थान पर आ गए।

गौतम अडानी के नीचे आते ही मैक्सिकन अरबपति कार्लोस स्लिम ने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। कार्लोस स्लिम (Mexican billionaire Carlos Slim) की संपत्ति 85.7 बिलियन डॉलर है। जो कि गौतम अडानी की कुल संपत्ति से 1.3 बिलियन डॉलर अधिक है।

मनी लॉन्ड्रिंग के साथ ही कई गंभीर आरोप

फोरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि अडाणी ग्रुप की सभी 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर 85% से ज्यादा ओवरवैल्यूड भी हैं। अडाणी ग्रुप ने शेयरों में हेरफेर की। अकाउंटिंग में धोखाधड़ी की गई है। अडाणी ग्रुप कई दशकों से मार्केट मैनिपुलेशन, अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: अडानी ने रिपोर्ट को ‘भारत पर सुनियोजित हमला’ बताया, जवाब में Hindenburg Research ने कहा- राष्ट्रध्वज में खुद को लपेटकर देश को लूट रहे हो 

इसे भी पढ़ें: नशे में धुत्त महिला यात्री कपड़े उतारकर घूमने लगी, क्रू मेंबर्स को मारा, मुंबई आ रही फ्लाइट में हंगामा 

Related post

राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के चौड़ीकरण के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भूमि लेन-देन पर रोक

राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के चौड़ीकरण के लिए प्रभावित क्षेत्रों में…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा-शिवनगर-अम्बिकापुर) के उन्नयन एवं फोरलेन निर्माण कार्य को सुचारू और समयबद्ध रूप से पूरा करने के…
PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त की तारीख तय, जानें किसानों के खाते में कब आएंगे पैसे

PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना की 23वीं…

Spread the loveनई दिल्ली। देशभर के करोड़ों किसानों के लिए राहत और खुशी की खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के…
भारत में बैन होगा टेलीग्राम, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या है इसकी वजह

भारत में बैन होगा टेलीग्राम, केंद्र सरकार का बड़ा…

Spread the loveनई दिल्ली : RE-NEET परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने…