• 31/01/2023

CG में हादसा: चूल्हे का कोयला बना काल.. राख का मलबा धंसने से 3 की मौत 2 घायल, सीएम ने जताया दुख

CG में हादसा: चूल्हे का कोयला बना काल.. राख का मलबा धंसने से 3 की मौत 2 घायल, सीएम ने जताया दुख
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में 2 महिला समेत 3 की मौत हो गई है। वहीं दो गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनियों द्वारा राख फेंका जाता था। इस राख में कोयले की भी मात्रा रहती थी। आसपास रहने वाले ग्रामीण राख के ढेर से बचा हुआ कोयला निकालते थे। जिसका इस्तेमाल बाद में खाना बनाने के लिए सिगड़ी जलाने में किया जाता था। मंगलवार को एक नाबालिग सहित 5 लोग राखड़ से कोयला निकालने गए। उसी दौरान राख का मलबा धंस गया और वे उसमें दब गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू करते हुए सभी को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मौके पर ही 1 पुरुष और 2 महिलाओं की मौत हो चुकी थी। वहीं 1 नाबालिग सहित 2 लोग हादसे में घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…