• 04/02/2023

CG में यहां दिखा बाघ का मूवमेंट, एक युवक को बनाया शिकार, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

CG में यहां दिखा बाघ का मूवमेंट, एक युवक को बनाया शिकार, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में मछली पकड़ने गया ग्रामीण बाघ का शिकार बन गया। ग्रामीण का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वन अमला पहुंचा। घटना के बाद से पूरी इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि मनेन्द्रगढ़ जनकपुर मार्ग पर कछौड़ गांव स्थित गूंडरु नदी में युवक मछली मारने के लिए गया था। जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरु कर दी। युवक का शव नदी के किनारेशव क्षत -विक्षत हालत में मिला। घटनास्थल के पास बाघ के पंजे के निशान पाए गए हैं। मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के केल्हारी वन परिक्षेत्र में हुई इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं।

बाघ का मूवमेंट देखा गया

केल्हारी वन क्षेत्र में 2 दिन पहले ही बाघ का मूवमेंट देखा गया था। बाघ के पगमार्क दिखाई देने के बाद वन मंडल के कर्मचारियों द्वारा लगातार इस क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही थी। इसके साथ ही साथ ग्रामीणों को भी शाम के बाद घर से नहीं निकलने की हिदायत दी गई थी।

आदमखोर तेंदूआ पकड़ाया

इससे पहले जनकपुर क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए ने 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत थी। वन अमले ने भारी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में सफलता पाई थी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। वन परिक्षेत्र में बाघ के मूवमेंट के बाद से एक बार फिर लोगों में दहशत है।

Related post

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

Spread the loveमुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान जशपुर में सहकारी समितियों के माध्यम से किफायती दरों पर मिल…
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

Spread the love0-विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की रायपुर–मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी…
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल,…

Spread the loveरायपुर--राज्यपाल  रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते…