• 08/02/2023

Arrest: पेट्रोल पंप में पिस्टल लहराने वाले 2 घंटे में ही दबोचे गए, नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखिए Video

Arrest: पेट्रोल पंप में पिस्टल लहराने वाले 2 घंटे में ही दबोचे गए, नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखिए Video
Spread the love

नए एसपी के चार्ज लेते ही बिलासपुर में पुलिसिंग भी बदली-बदली नजर आ रही है। पेट्रोल पंप पर पथराव करने और पिस्टल निकालकर धमकाने के मामले में पुलिस ने दो घंटे में ही आरोपियों को धर दबोचा। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला तखतपुर के जूनापारा चौकी के ग्राम भौरापछार का है। यहां गोपाल फ्यूल के गिरधर गोपाल ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि बीती रात पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं देने पर कार से पहुंचे 4 युवकों ने पत्थर मारा और पिस्टल लहराकर धमकी दी। मामला सामने आते ही एसपी संतोष सिंह ने थाना प्रभारी को तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

जिसके बाद पुलिस ने 2 घंटे के भीतर 5 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक नकली बंदूक भी बरामद हुई है। आरोपी इसी बंदूक को लहराकर पेट्रोल पंप में दहशत फैला रहे थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिह है वहीं एक दिव्यांग है। वहीं एक अन्य फरार आरोपी मनीष नवरंग की तलाश शुरु कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. गौरव मिश्रा पिता राजीव मिश्रा उम्र 18 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापरा थाना तखतपुर
  2. दीपक मिश्रा पिता सुरेश मिश्रा उम्र 22 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर
  3. अमित नवरंग पिता लक्ष्मण नवरंग उम्र 22 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर
  4. नाबालिग उम्र 16 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर

देखिए VIDEO

Related post

Aaj Ka Panchang: 29 नवंबर को रवि पुष्य और सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र

Aaj Ka Panchang: 29 नवंबर को रवि पुष्य और…

Spread the loveहिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करना शुभ माना जाता है. पंचांग से हमें तिथि, नक्षत्र,…
Aaj ka Rashifal 29 November 2026: आज किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 29 November 2026: आज किसे मिलेगा…

Spread the loveAaj ka Rashifal 29 November 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 29 नवंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के…
छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी…

Spread the love 00 वित्त मंत्री चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री यादव समारोह में हुए शामिल 00 कवि सम्मेलन में बिखरी…