• 08/02/2023

Arrest: पेट्रोल पंप में पिस्टल लहराने वाले 2 घंटे में ही दबोचे गए, नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखिए Video

Arrest: पेट्रोल पंप में पिस्टल लहराने वाले 2 घंटे में ही दबोचे गए, नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखिए Video
Spread the love

नए एसपी के चार्ज लेते ही बिलासपुर में पुलिसिंग भी बदली-बदली नजर आ रही है। पेट्रोल पंप पर पथराव करने और पिस्टल निकालकर धमकाने के मामले में पुलिस ने दो घंटे में ही आरोपियों को धर दबोचा। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला तखतपुर के जूनापारा चौकी के ग्राम भौरापछार का है। यहां गोपाल फ्यूल के गिरधर गोपाल ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि बीती रात पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं देने पर कार से पहुंचे 4 युवकों ने पत्थर मारा और पिस्टल लहराकर धमकी दी। मामला सामने आते ही एसपी संतोष सिंह ने थाना प्रभारी को तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

जिसके बाद पुलिस ने 2 घंटे के भीतर 5 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक नकली बंदूक भी बरामद हुई है। आरोपी इसी बंदूक को लहराकर पेट्रोल पंप में दहशत फैला रहे थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिह है वहीं एक दिव्यांग है। वहीं एक अन्य फरार आरोपी मनीष नवरंग की तलाश शुरु कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. गौरव मिश्रा पिता राजीव मिश्रा उम्र 18 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापरा थाना तखतपुर
  2. दीपक मिश्रा पिता सुरेश मिश्रा उम्र 22 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर
  3. अमित नवरंग पिता लक्ष्मण नवरंग उम्र 22 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर
  4. नाबालिग उम्र 16 वर्ष साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर

देखिए VIDEO

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…