• 08/02/2023

CG में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, लोगों में भारी आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी और फांसी की मांग

CG में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, लोगों में भारी आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी और फांसी की मांग
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक 4 साल की मासूम के साथ स्कूल में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पालकों में भारी आक्रोश है। मामला सामने आने के बाद एबीवीपी क कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के साथ फांसी देने की मांग की है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल का है। बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटने के बाद बच्ची रोते हुए मां से दर्द की शिकायत की। जिसके बाद मां बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने भी बच्ची के साथ यौन शोषण की पुष्टि कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बच्ची बहुत छोटी है, वहल ठीक से व्यक्ति का नाम नहीं बता पा रही है। लेकिन पूछताछ में ये पता चला है कि आरोपी स्कूल से संबंधित है। मामले में पुलिस स्कूल के सभी लोगों की शिनाख्त कराने जा रही है।

उधर मामला सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। एबीवीपी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किए। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करने और आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की है।

Related post

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने…
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने…

Spread the loveरायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा ने आज मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर…
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के…

Spread the loveअंतरराज्यीय जांच नाके पर वाहन की तलाशी में 400 किलोग्राम गांजा बरामद, छह लाख 50 हजार रुपये नकद समेत…