• 19/02/2023

महंगे शौक ने पहुंचाया हवालात, महिला और दो नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार, गैंग बनाकर करते थे ये काम

महंगे शौक ने पहुंचाया हवालात, महिला और दो नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार, गैंग बनाकर करते थे ये काम
Spread the love

महंगे शौक पूरा करने के चक्कर ने दो नाबालिग औऱ एक महिला सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है। यहां पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों में हुई आधा दर्जन चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 1 महिला सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें कि दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 26 लाख से ज्यादा के सोना-चांदी के जेवरात सहित नगदी बरामद की है।

मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर एसपी संतोष सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को सकरी थाना क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी कॉलोनी वैष्णवी विहार में रहने वाले आदिम जाति कल्याण विभाग के रिटायर आयुक्त मोहन लाल देशलहरे पारिवारिक कार्य से घर पर ताला लगाकर कवर्धा गए थे। रात में जब वे घर लौटे तो घर के दरवाजे को टंगिया से काटकर चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी सहित 10 लाख से ज्यादा के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया था।

चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने इलाके के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर फुटेज इकट्ठा किया। इसके साथ ही पुलिस ने संदिग्धों से भी पूछताछ शुरु कर दी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए कुछ लोग चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं, जिसमें नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। मामले में पुलिस ने नाबालिगों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नाबालिग ने चोरी के गहने जेवर सब अपने मां के पास छिपाकर रखा था

गैंग का सरगना 19 वर्षीय विरेन्द्र साहू नाम का युवक है। उसके अलावा गैंग में मदन यादव उम्र 19 वर्ष, रीशु घोरे उम्र 36 वर्ष, किशन सोनी उम्र 36 वर्ष, हसन मलिक उम्र 30 वर्ष, सरिता यादव उम्र 35 वर्ष के अलावा 2 नाबालिगों को भी गैंग में शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने सकरी थाना के अलावा, सिविल लाइन और तारबाहर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियों के पास से पुलिस  ने 35 तोला सोना, 3 किलो चांदी के जेवरात, 05 नग स्मार्ट फोन, 01 नग एल.ई.डी. टी.वी, 02 नग स्कुटी व नगदी रकम 24100 रुपये बरामद किया है। बरामद किए गए सामान की कीमत 26 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।

Related post

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव –…

Spread the loveरायपुर – पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम.  स्वामी आत्मानन्द शासकीय…
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु…
छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को…