• 21/02/2023

जल जीवन मिशन के टेंडर सेल प्रभारी CE राजेश गुप्ता निलंबित, दो साल के टेंडर और इम्पैनलमेंट की होगी जांच, मंत्री रुद्र गुरु ने दिए निर्देश

जल जीवन मिशन के टेंडर सेल प्रभारी CE राजेश गुप्ता निलंबित, दो साल के टेंडर और इम्पैनलमेंट की होगी जांच, मंत्री रुद्र गुरु ने दिए निर्देश
Spread the love

छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के कार्यों में पिछले 2 सालों में हुई गड़बड़ियों की जांच की जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने जल जीवन मिशन, टेंडर सेल के प्रभारी एवं मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मंत्री ने जल जीवन मिशन के पिछले दो साल के सभी टेंडरों तथा इंपैनलमेंट की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की जाएगी। इसमें विभाग के अवर सचिव सदस्य होंगे। इसके साथ ही दो अन्य सदस्य शीर्ष समिति के एक शासकीय एवं एक अशासकीय सदस्य शामिल होंगे। मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने जांच कराकर प्रतिवेदन 7 दिवस के भीतर जानकारी मांगी है।

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने यह भी कहा कि दैनिक समाचार पत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों में हुए अनियमितताओं की जानकारी प्रकाशित की गई है। जिसमें मिशन संचालक द्वारा जल जीवन मिशन के पिछले 2 वर्षों के कार्यों के संबंध में की गई टिप्पणियों एवं आपत्तियों का लेख किया गया है। उक्त समाचार पत्र में यह भी प्रमुखता से उल्लेख किया गया है कि उक्त कारणों से जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने में अब और विलंब होगा। इसे देखते हुए मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने टेंडर सेल प्रभारी एवं मुख्य अभियंता, रायपुर राजेश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं एवं निलंबन के दौरान उन्हें जगदलपुर कार्यालय अटैच करने को कहा है।

वही जल जीवन मिशन के कार्यालय के वर्ष 2021 और 2022 के सभी टेंडरों एवं इंपैनलमेंट की जांच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव की अध्यक्षता में होगी। इसके साथ ही विभाग के सचिव को 7 दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद  दोषी पाए जाने वाले विभाग के कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

Related post

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्त करने की होगी व्यवस्था, प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने में निभाएंगे…
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में रामगढ़ महोत्सव-2026 का भव्य समापन रामगढ़ के विकास के लिए 1…
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ जंगली कुत्तों (ढोल) का झुंड

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ जंगली कुत्तों (ढोल)…

Spread the loveवन मंत्री कश्यप के मार्गदर्शन में संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के मजबूत…