• 21/02/2023

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम पर म्यूजिक इवेंट के दौरान हमला, Video आया सामने

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम पर म्यूजिक इवेंट के दौरान हमला, Video आया सामने
Spread the love

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम और उनके भाई पर हमला हुआ है। एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान उन पर अटैक किया गया। हमले में उनका दोस्त घायल हो गया है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं सोनू निगम ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि मुंबई के चेंबूर में स्थानीय विधायक प्रकाश फटेरपेकर ने चेंबूर फेस्टिवल आयोजित किया था। 20 फरवरी को जिसके फिनाले में सोनू निगम परफॉर्म कर रहे थे। इसी बीच विधायक का बेटा स्वप्निल सोनू की मैनेजर सायरा के साथ बदतमीजी करने लगा। वहीं जब सोनू निगम परफॉर्म कर स्टेज से नीचे आ रहे थे। उसी दौरान स्वपनिल ने सेल्फी की डिमांड की, जिस पर सोनू निगम ने मना कर दिया। गुस्से में स्वप्निल फटेरपेकर पहले सिंगर के बॉडीगार्ड हरि को धक्का दिया फिर सोनू को धक्का दे दिया।

सोनू निगम के साथ ही उनके दोस्त रब्बानी खान भी मौजूद थे। धक्का-मुक्की की वजह से वे स्टेज से नीचे गिर गए। उन्हें काफी चोट आई है। उन्हें चेंबूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने सोनू निगम की शिकायत पर स्वप्निल फटेरपेकर के खिलाफ IPC की धारा 341, 337, 323 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

मुंबई के चेंबूर में लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान सिंगर सोनू निगम पर हमला, शिव सेना नेता पर है आरोप। घटना के बाद सोनू निगम को अस्पताल ले जाया गया pic.twitter.com/IRB9Of9bPv

— www.thetathya.com (@ThetathyaC) February 20, 2023

Related post