• 21/02/2023

Video: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर पुलिस ने दर्ज किया SC-ST एक्ट, होगी गिरफ्तार! ये है मामला

Video: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर पुलिस ने दर्ज किया SC-ST एक्ट, होगी गिरफ्तार! ये है मामला
Spread the love

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम गर्ग के खिलाफ मध्य प्रदेश की छतरपुर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। शास्त्री के छोटे भाई पर एक एक शादी समारोह में दलित परिवार को तमंचे की नोंक पर धमकाने, जाति सूचक गांलियां देने और मारपीट करने का आरोप है।

मामला छतरपुर के गढ़ा गांव का है, जहां बागेश्वर धाम है। 11 फरवरी को गांव नें एक दलित परिवार की बेटी की शादी थी। आरोप है कि रात 12 बजे के आसपास धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम समारोह स्थल में पहुंचा और वहां मौजूद लोगों से गाली-गलौज कर व मारपीट करने लगा।

आरोप है कि शालिग्राम शराब के नशे में हाथ में देसी कट्टा लिए पहुंचा था और लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। शालिग्राम पर हवाई फायर करने और शादी रोकने की कोशिश करने का भी आरोप है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें शालिग्राम सिगरेट पीते हुए और हाथ में कट्टा लिए लोगों को धमका रहा है। इसके साथ ही अश्लील गालियां भी दे रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वो एक शख्स से मारपीट करने की भी कोशिश कर रहा है। इस दौरान वो लोगों को धमका रहा है कि राई (बुंदेलखंड का लोक नृत्य) नहीं बजेगी इस गढ़ा गांव में बजेगा तो सिर्फ बागेश्वर धाम का गाना।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसके बाद छतरपुर पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 427 के साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

नोट- वीडियो में गाली गलौज होने की वजह से इसकी आवाज को म्यूट कर दिया गया है।

देखिए वीडियो

 

Related post

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक…

Spread the loveमुख्यमंत्री साय की पहल का असर: महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में लगभग 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी पंजीयन शुल्क…
जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित…

Spread the loveजैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…

Spread the loveरायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…