• 01/07/2022

माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 5 लाख का एक और इनामी नक्सली ढेर, कई घायल

माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 5 लाख का एक और इनामी नक्सली ढेर, कई घायल
Spread the love

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में डीआरजी ने 5 लाख रुपये के इनामी माओवादी को ढेर कर दिया है। वहीं कई माओवादियों के घायल होने की खबर है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटकों सहित हत्यार बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें : iPhone 13 खरीदने का सबसे अच्छा मौका, भारी छूट के साथ सबसे कम कीमत में मिल रहा

डीआरजी के जवान गादीरास थाना क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले थे। जवान जैसे ही मनकापाल के जंगल में पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी। नक्सलियों की गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई करते हुए फोर्स ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों तरफ लगभग आधे घंटे तक हुई गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए।

इसे भी पढ़ें : Ambrane ने लॉन्च किया 50,000mAh का पावर बैंक, लैपटॉप भी कर सकेंगे चार्ज

गोलीबारी रुकने के बाद सर्चिंग में जवानों ने एक नक्सली के शव को बरामद किया है। मुठभेड़ की जगह मिले खून के धब्बे को देखते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में कई माओवादियों के घायल होने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं। फिलहाल अभी भी सर्चिंग जारी है।

इसे भी पढ़ें : कमाल की है ये बाइक, 7 रुपये में चलेगी 100 किलोमीटर, कीमत भी है कम

आपको बता दें गुरुवार को भी दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड में 5 लाख रुपये का एक इनामी माओवादी मारा गया था।

इसे भी पढ़ें : नुपूर शर्मा को ‘सुप्रीम’ फटकार, कहा- देश में जो हो रहा उसकी जिम्मेदार आप, टीवी पर माफी मांगें

Related post

अनियंत्रित कार ने राहगीरों को रौंदा: 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल

अनियंत्रित कार ने राहगीरों को रौंदा: 5 की दर्दनाक…

Spread the loveआगरा। आगरा से इस वक्त एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां एक तेज रफ्तार…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…