• 23/02/2023

पवन खेड़ा को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद निचली अदालत ने दी जमानत

पवन खेड़ा को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद निचली अदालत ने दी जमानत
Spread the love

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद द्वारका कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। खेडा को आज दिल्ली एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने खेड़ा के खिलाफ दर्ज की गई कई एफआईआर को एक साथ जोड़ने के लिए असम और उत्तर प्रदेश सरकारों से जवाब मांगा है।

अब मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 27 फरवरी सोमवार को होगी। सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में असम पुलिस ने कहा कि लोकतांत्रिक रुप से चुने गए प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमान टिप्पणी का इस्तेमाल किया।

पवन खेड़ा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में उनके वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन पर लगाए गए आरोपों में गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पवन खेड़ा के खिलाफ राज्यों में दर्ज कई प्राथमिकियों को एक साथ जोड़ने और गिरफ्तारी से सुरक्षा का आग्रह किया।

आपको बता दें पवन खेड़ा को पुलिस आज पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बैठ चुके थे। उन्हें पुलिस ने फ्लाइट से उतारा और उसके बाद दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

Related post

CG- मां बम्लेश्वरी के दर्शन की अधूरी रह गई इच्छा, मां के दरबार से बस 100 सीढ़ियां दूर थी महिला, दर्शन से पहले ही थम गई सांसें…

CG- मां बम्लेश्वरी के दर्शन की अधूरी रह गई…

Spread the loveडोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी के दर्शन की इच्छा लेकर महाराष्ट्र से डोंगरगढ़ पहुंची 67 वर्षीय महिला की मंदिर की सीढ़ियां…
प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित

प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’…

Spread the loveसेवा संकल्प अभियान के तहत जनभागीदारी से गूंजा सेवा, सुशासन और संकल्प का संदेश रायपुर– प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की…
सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट,…

Spread the loveप्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण को मिली नई…