• 27/02/2023

मृत्यु से पहले मिलने लगते हैं ये 5 संकेत, नजर अंदाज बिल्कुल न करें, जानिए क्या है

मृत्यु से पहले मिलने लगते हैं ये 5 संकेत, नजर अंदाज बिल्कुल न करें, जानिए क्या है
Spread the love

क्या मृत्यु आने से पहले इसका पता लग सकता है। वैज्ञानिक भी मौत के प्रीडिक्शन को लेकर शोध कर रहे हैं। लेकिन गरुड़ पुराण में इसका जिक्र है। जिसके मुताबिक जिस व्यक्ति की मृत्यु आने वाली है उसे पहले ही इसका संकेत मिल जाता है। ये संकेत इसलिए मिलते हैं कि मृत्यु के पहले वह अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरी कर सके। इसके बारे में विस्तार में जानने से पहले हम गरुड़ पुराण के बारे में जान लेते हैं।

गरुड़ पुराण अठारह पुराणों में से एक है। इस पुराण में बताया गया है कि कर्मों के आधार पर किसी व्यक्ति को क्या सजा मिलती है। गरुड़ पुराण का पाठ तब किया जाता है, जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। गरुड़ पुराण में जन्म और मृत्यु की घटनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। इसमें स्वर्ग, नरक, पाप, पुण्य ज्ञान, नीति, नियम और धर्म की बातों का वर्णन मिलता है।

अपने सभी कर्म याद आना

गरुड़ पुराड़ में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु का समय निकट आता है तो उसका मन अचानक ही अस्वस्थ्य हो जाता है। अचानक ही उसे उसके द्वारा किए गए सभी बुरे और अच्छे कार्यों की याद आने लगती है। वह चाहते हुए भी इन यादों को रोक नहीं पाता है। लेकिन वह कुछ समझ नहीं पाता है। यह संकेत कुछ ही समय के लिए होता है।

रहस्यमयी द्वार दिखाई देना

गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु का समय नजदीक आने से पहले व्यक्ति को रहस्यमयी द्वार दिखने लगते हैं। कुछ लोगों को आग की लपटे दिखाई देती हैं। वही कई लोगों को खूब रोशनी या प्रकाश दिखाई देता है। अगर किसी व्यक्ति को ऐसा कुछ भी दिखाई देने लगा है तो समझ लीजिए उसकी मृत्यु निकट है।

हाथ की रेखाएं हल्की पड़ने लगती है

पुराण में बताया गया है कि मौत से पहले व्‍यक्ति के हाथ की रेखाएं एकदम हल्‍की पड़ जाती हैं। कुछ लोगों को तो ये बिल्कुल ही दिखाई देनी बंद हो जाती है।

यम दूतों के आने का अभास

जिस व्यक्ति की मुत्यु में एक पहर का समय शेष रह जाता है। उस मनुष्य को यमराज के दूत दिखाई देने लगते हैं। साथ ही उसको लगता है कि कोई नकारात्मक शक्ति उसके पास है।

पूर्वजों का दिखाई देना

गरुड़ पुराण के मुताबिक मृत्यु से कुछ दिनों पहले व्यक्ति को सपनों के माध्यमों से भी संकेत प्राप्त होने लगते हैं। ये संकेत उसके पूर्वजों के द्वारा मिलते हैं। जिस व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है तो उसे सपने में उसके पूर्वज दिखाई देते हैं। मतलब अगर सपने में पूर्वज रोते हुए या दुखी दिखाई दें तो समझ लीजिए कि वह व्यक्ति अब ज्यादा दिन का मेहमान है।

Related post

Death Prediction: कब होगी मौत इस टेस्ट के जरिए चलेगा पता, AI बता देगा समय

Death Prediction: कब होगी मौत इस टेस्ट के जरिए…

Spread the loveमौत कब, कहां, किस वक्त और कैसे होगी ये कोई नहीं जानता। लेकिन यह पहेली सुलझा ली गई है।…