• 04/03/2023

HC Breaking: नारायणपुर हिंसा मामले में 5 आदिवासियों को हाईकोर्ट ने दी जमानत, SP समेत कई पुलिस वाले हुए थे घायल

HC Breaking: नारायणपुर हिंसा मामले में 5 आदिवासियों को हाईकोर्ट ने दी जमानत, SP समेत कई पुलिस वाले हुए थे घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नारायणपुर हिंसा मामले में जेल में बंद आरोपियों में से 5 आदिवासियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। धर्मांतरण के मामले में 2 जनवरी को पुलिस और आदिवासियों के बीच झड़प हुई थी। इस हिंसा में तत्कालीन एसपी सदानंद कुमार और टीआई को चोटें लगी थी। मामले में पुलिस ने 50 से ज्यादा आदिवासियों के खिलाफ एफआईआर की थी और गिरफ्तारियां की गई थी।

इन्हें मिली जमानत

जिन पांच आदिवासियों को हाईकोर्ट से जमानत मिली है उनमें रुपसाइ सलाम, अतुल नेताम, अंकित नंदी, पवन कुमार नाग, डोमेन्द्र कुमार यादव नंदी शामिल है।

Also Read: पुरुषों को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव, 2 साल की ले सकेंगे छुट्टी, नोटिफिकेशन जारी

ये है मामला

दरअसल नारायणपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। ईसाई मिशनरियों पर जबरदस्ती और प्रलोभन देकर आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराए जाने के मामले में ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया था। आरोप है कि विरोध करने पर मिशिनरी और धर्मांतरित लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। घटना के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने गांव में बैठक रखी थी। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। खुद एसपी सदानंद मौके पर मौजूद थे।

बैठक के बाद आदिवासी उग्र हो गए और उन्होंने चर्च पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों ने चर्च में तोड़फोड़ करने के साथ ही पुलिस पर भी हमला कर दिया था। जिसमें एसपी और टीआई घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने 50 से ज्यादा आदिवासियों को आरोपी बनाया था और उनकी गिरफ्तारी की गई थी।

Also Read: OPS पर बड़ा अपडेट: मोदी सरकार ने लागू की Old Pension Scheme! ऐसे मिलेगा फायदा 

Related post

पत्नी पर चोरी और अवैध संबंध का आरोप, हाई कोर्ट ने पति को दी तलाक की मंजूरी.. कहा- पत्नी का व्यवहार मानसिक और शारीरिक क्रूरता

पत्नी पर चोरी और अवैध संबंध का आरोप, हाई…

Spread the loveहाईकोर्ट ने पत्नी के अवैध संबंधों और ससुराल में चोरी को पति के प्रति मानसिक और शारीरिक क्रूरता माना…
HC: पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति को अवमानना का नोटिस, हाईकोर्ट ने कहा- क्यों न कड़ी कार्रवाई की जाए

HC: पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति को अवमानना का नोटिस,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पदोन्नति के एक मामले में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बल्देव भाई शर्मा को…
पत्नी शराब, नॉनवेज और गुटखा खाने की है आदी, पति पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए न्यायालय ने क्या कहा

पत्नी शराब, नॉनवेज और गुटखा खाने की है आदी,…

Spread the loveपत्नी अगर पुरुषों की तरह नशा करती है; पान मसाला, गुटखा, शराब और नॉनवेज खाकर पति को तंग करती…