• 09/03/2023

CM भूपेश के बयान पर सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- मुख्यमंत्री का बयान अपने ही प्रशासन की अक्षमता को दिखाने वाला

CM भूपेश के बयान पर सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- मुख्यमंत्री का बयान अपने ही प्रशासन की अक्षमता को दिखाने वाला
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर दिए गए बयान पर सर्व विभाग संविदा कर्मचारी महासंघ का की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। संविदा कर्मचारी महासंघ ने बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री का यह बयान टालने वाला और इच्छाशक्ति की कमी को दिखाने वाला है।

संघ द्वारा आगे कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा 22 विभागों से जानकारी नहीं मिलना बताया गया जो कि अपने ही प्रशासनिक अधिकारियों की प्रशासनिक अक्षमता को प्रदर्शित करने जैसा है। लगातार लगभग हर विधानसभा सत्र मे अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण से सम्बंधित प्रश्न उठता रहा है और हर बार मुख्यमंत्री और मंत्रियों के द्वारा सिर्फ जानकारी नहीं मिलना बताया गया है। जबकि शासन के सबसे बड़े विभागों में आने वाले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, क़ृषि विभाग, वन विभाग, कौशल विभाग एवं अन्य ऐसे सभी विभाग जिनमें अनियमित संविदा कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है, के द्वारा शासन को पहले ही जानकारी भेजी जा चुकी है।

संविदा कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री से नियमितीकरण के कार्यों में संलग्न ऐसे अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है जिन्होंने अभी तक जानकारी नहीं भेजी है। जिसकी वजह से मुख्यमंत्री को नियमितीकरण का फैसला लेने में देरी हो रही है।

Also Read: नियमितीकरण को लेकर बड़ा अपडेट, तो इस वजह से बजट में नहीं हुई घोषणा, सीएम भूपेश ने दिलाया भरोसा बताया अनियमित कर्मचारियों की मांग पर कब लेंगे निर्णय 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…