• 09/03/2023

फ्लाइट के टॉयलेट में लड़की ने ऐसा क्या किया, जो लैंडिंग करते ही हो गई गिरफ्तार

फ्लाइट के टॉयलेट में लड़की ने ऐसा क्या किया, जो लैंडिंग करते ही हो गई गिरफ्तार
Spread the love

उड़ते विमान में सिगरेट पीने का एक और मामला सामने आया है। अब इंडिगो की फ्लाइट में धूम्रपान करने के आरोप में एक 24 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया गया। बाद में युवती को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारी के शंकर द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक प्रियंका सी नाम की एक 24 वर्षीय युवती कोलकाता से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में 5 मार्च को सवार हुई थी। उड़ान के बीच केबिन क्रू को टॉयलेट में सिगरेट पिये जाने का संदेह हुआ। जिसके बाद केबिन क्रू ने यात्री को दरवाजा खोलने के लिए कहा।

Also Read: CG के ये 3 IAS अदालत की अवमानना में फंसे, हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

जब टॉयलेट का दरवाजा खोला गया तो कूड़ेदान में एक सिगरेट पड़ी मिली। विमान के चालक दल ने उसे पानी से बाहर निकाला और कैप्टन को इसकी सूचना दी गई। फ्लाइट के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरने के बाद युवती को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया।

एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी युवती को आईपीसी की धारा 336 (जो कोई भी इतनी लापरवाही से कोई कार्य करता है जिससे मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ जाए) के तहत मामला दर्ज किया।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…