• 10/03/2023

Heat Stroke: गर्मी इस साल मचाएगी तबाही! राजस्थान नहीं बल्कि यहां अभी से पारा 54 डिग्री पर, हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा

Heat Stroke: गर्मी इस साल मचाएगी तबाही! राजस्थान नहीं बल्कि यहां अभी से पारा 54 डिग्री पर, हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा
Spread the love

शुरुआती महीनों में ही देश में पड़ रही भीषण गर्मी से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। कई राज्यों में गर्मी तो पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। भीषण गर्मी की वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। हीट स्ट्रोक की वजह से लोगों की जान भी जा सकती है। केरल के कई हिस्सों में अभी से तापमान 54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। केरल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (Kerala State Disaster Management Authority) की गुरुवार को चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के बारे में बताया गया है।

Also Read: फ्लाइट के टॉयलेट में लड़की ने ऐसा क्या किया, जो लैंडिंग होते ही हो गई गिरफ्तार

रिपोर्ट के मुताबिक अलप्पुझा, कन्नूर, कोट्टायम और तिरुवनंतपुरम जिले के दक्षिण में तापमान 54 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया गया है। इसके अलावा कोल्लम, कोट्टायम, कोझिकोड और एर्नाकुलम के कई हिस्सों में तापमान 45-54 डिग्री दर्ज किया गया। KSDMA के अनुसार इन स्थानों पर हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ गई है। हालांकि इडुक्की और वायनाड जिलों के कई हिस्सों में मौसम काफी अच्छा है। यहां तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Also Read: CG के ये 3 IAS अदालत की अवमानना में फंसे, हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

सन स्ट्रोक या हीट स्ट्रोक को आम बोलचाल की भाषा में लू  लगना कहते हैं। हीट स्ट्रोक से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। इसके चपेट में आने से 10 से 15 मिनट में ही शरीर का तापमान 106°F या इससे अधिक हो सकता है। अगर समय पर इलाज नहीं मिला तो इंसान की मौत भी हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें। तेज गर्मी से खुद को बचाने के लिए मुंह नाक कान सब अच्छी तरह से बांधकर निकलें और खुद को हाइड्रेट रखें।

Also Read: ED Raid: पूर्व CM के परिवार पर ED का ऐक्शन, कई शहरों में छापा

Related post

Aaj Ka Rashifal: रविवार को 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? व्यापार में इन चीजों के बढ़ सकते हैं दाम, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: रविवार को 12 राशियों का कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 15 November 2026: रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर में नए अवसर…
Aaj Ka Panchang 15 November 2026: 15 नवंबर को बन रहा बेहद शुभ संयोग, बनेंगे शुभ काम, पढ़ें दिनभर का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 15 November 2026: 15 नवंबर को…

Spread the love15 नवंबर 2026, रविवार को शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग बन…
रेल मंत्रालय ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित कर जनजातीय गौरव दिवस मनाया

रेल मंत्रालय ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित…

Spread the loveरायपुर। रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली के रेल भवन में महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और पूजनीय राष्ट्रीय नायक भगवान…