• 15/03/2023

सोनू सूद को ऑफर हुआ डिप्टी CM और दो बार राज्यसभा सांसद का पद, तो क्या राजनीति ज्वाइन करने वाले हैं एक्टर?

सोनू सूद को ऑफर हुआ डिप्टी CM और दो बार राज्यसभा सांसद का पद, तो क्या राजनीति ज्वाइन करने वाले हैं एक्टर?
Spread the love

कोरोना काल में जरुरतमंदों के लिए खाने पीने के इंतजाम से लेकर उन्हें घर पहुंचाने और बेरोजगार युवाओं को मदद को लेकर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पॉलीटिक्स में उनकी एंट्री को लेकर भी लगातार कयास लगाए जाते रहे हैं। इन सबके बीच एक्टर ने राजनीति में आने को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट शो में सोनू सूद ने पॉलिटिक्स ज्वाइन करने को लेकर कहा कि पॉलिटिक्स की बात करें तो मुझे दो बार राज्यसभा सांसद बनने का ऑफर मिल चुका है, लेकिन मैंने एक्सेप्ट नहीं किया। बड़े से बड़े पद ऑफर हो चुके हैं, यहां तक डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद भी।

Also Read: IMD: CG सहित दर्जन भर से ज्यादा इन राज्यों में बारिश, ओला और आंधी तूफान की चेतावनी, किसानों के लिए सलाह, जाने आपके शहर के मौसम का हाल 

सोनू सूद ने कहा कि मुझे बहुत चीजें ऑफर हुई हैं, लेकिन ये चीजें मुझे एक्साइट नहीं करती हैं। मैं खुद अपने नियम बनाना चाहता हूं क्योंकि मैं किसी के बनाए हुए रास्ते पर नहीं चलता चाहता।

सोनू सूद एक बार फिर अपनी नई फिल्म फतेह को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का हाल ही में ऐलान किया गया है।

Related post

महादेव बुक सट्टेबाजी ऐप: बॉलीवुड से 30 से ज्यादा नाम और आए सामने, ED के निशाने पर ये फिल्मी हस्तियां

महादेव बुक सट्टेबाजी ऐप: बॉलीवुड से 30 से ज्यादा…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘महादेव बुक’ मामले में बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निशाने पर हैं।…
CG में होगा सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, बॉलीवुड, दक्षिण और भोजपुरी सहित क्षेत्रीय फिल्मों के बड़े सितारे लगाएंगे चोके-छक्के, ये रहा मैच का शेड्यूल

CG में होगा सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, बॉलीवुड, दक्षिण और…

Spread the loveन्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए वनडे मैच के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिल्मी हस्तियों…
सोनू सूद ने ऐसा क्या किया कि रेलवे ने लगाई फटकार, एक्टर ने मांगी माफी

सोनू सूद ने ऐसा क्या किया कि रेलवे ने…

Spread the loveबॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने ऐसा कुछ कर दिया कि रेलवे ने एक्टर को फटकार लगाई है। रेलवे की…